scriptसमझिए भाजपा के स्टार प्रचारक लिस्ट का गणित, लिस्ट के सहारे जाति समीकरण साधने का प्रयास | bjp candidates list 2022 and bjp star campaigner list | Patrika News
लखनऊ

समझिए भाजपा के स्टार प्रचारक लिस्ट का गणित, लिस्ट के सहारे जाति समीकरण साधने का प्रयास

bjp star campaigner list विधानसभा चुनाव के पहले चरण भाजपा ने पिछड़े और दलित वर्ग के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी की ओर से घोषित की सदस्य स्टार प्रचारक की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रमुख रूप से पिछड़ा और दलित वर्ग के जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, लखीमपुर किसान हिंसा के विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है।

लखनऊJan 20, 2022 / 04:12 pm

Prashant Mishra

bjp_5.jpg
bjp star campaigner list भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी कर दी है। अपनी लिस्ट में भाजपा ने स्टार प्रचारक के तौर पर कई पिछड़े वर्ग के नेताओं को जगह दी है। भाजपा ने द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ को शामिल किया है। इसी के साथ ही लिस्ट में कई पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी स्टार प्रचारक के तौर पर जगह दी गई है।
bjp star campaigner list विधानसभा चुनाव के पहले चरण भाजपा ने पिछड़े और दलित वर्ग के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी की ओर से घोषित की सदस्य स्टार प्रचारक की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रमुख रूप से पिछड़ा और दलित वर्ग के जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, लखीमपुर किसान हिंसा के विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है।
लिस्ट में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। साथ ही प्रचारको में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सांसद सुरेंद्र नागर, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद भोला सिंह के साथ ही ब्रज क्षेत्र के अलावा रजनीकांत महेश्वरी, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और चुनाव प्रबंध प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।

Home / Lucknow / समझिए भाजपा के स्टार प्रचारक लिस्ट का गणित, लिस्ट के सहारे जाति समीकरण साधने का प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो