scriptउप चुनाव में यूपी में भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर | BJP in Hot water in UP by elections in 11 seats of vidhan sabha chunav | Patrika News
लखनऊ

उप चुनाव में यूपी में भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

उप चुनाव में यूपी में भाजपा को मिल रही कड़ी टक्करआधी सीटों पर भाजपा पिछड़ी
 

लखनऊOct 24, 2019 / 11:21 am

Anil Ankur

Election News : बिन 'कप्तान' के कैसे पार लगेगी भंवर में फंसी कांग्रेस की नैय्या?

Election News : बिन ‘कप्तान’ के कैसे पार लगेगी भंवर में फंसी कांग्रेस की नैय्या?


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों में से आधे पर भाजपा पिछड़ रही है। सुबह से शुरू हुई मतगणना में भाजपा छह सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी, जबकि दो-दो सीटों पर सपा और बसपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। पहले इन 11 सीटों में से 10 में भाजपा के विधायक थे। अब अधिकांश सीटों पर संघर्ष चल रहा है। 11 में से नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मतगणना कुल 25 से अधिक चक्र की होगी।

कानपुर की गोविन्द नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है। यहां पर नई कांगे्रस छात्र नेता भाजपा के लिए कड़ी टक्कर देती दिख रही है। लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम गुरुवार को आ जाएंगे। प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त पर हैं।
प्रतापगढ़ में छठे राउंड की मतगणना समाप्त.भाजपा-अपना दल प्रत्याशी आगे.भाजपा-अपना दल प्रत्याशी 11436 मत पाकर पहले स्थान पर. कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी 6944 वोट पाकर दूसरे स्थान पर. ्रढ्ढरूढ्ढरू प्रत्याशी इसरार अहमद 4472 मत पाकर तीसरे स्थान पर पहुंचे. प्रतापगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सपा-बसपा का भारी जनाधार खिसका. सपा चौथे तो बसपा पांचवें स्थान पर पहुंची.

अब तक आए रुझान एक नजर में

बाराबंकी जैदपुर
भाजपा ( अम्बरीष रावत )- 28991वोट
कांग्रेस (तनुज पुनिया )- 23102 वोट
सपा ( गौरव रावत )- 36411 वोट
बसपा(अखिलेश अंबेडकर)-7987 वोट

गंगोह विधानसभा उपचुनाव

कांग्रेस 1174 की बढ़त से आगे दूसरे नंबर पर बीजेपी
कांग्रेस – नोमान मसूद..18405
बीजेपी – चौ कीरत सिंह 17231
सपा – चौ इन्द्रसेन 16850
बसपा- इरशाद 9401

कानपुर के गोविंदनगर सीट से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी 4051 वोट से आगे चल रहे हैं.
बहराइच के बलहा सीट पर बीजेपी 19437 वोटों से लीड कर रही है.
रामपुर उपचुनाव: आठवां राउंड पूरा, सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा 13,361 वोटो से आगे.
सहारनपुर गंगोह विधानसभा उपचुनाव

छटा राउंड का रूझान
कांग्रेस 2608 बढ़त लगातार जारी
कांग्रेस – नोमान मसूद..15919
बीजेपी – चौ कीरत सिंह 12508
सपा – चौ इन्द्रसेन 13311
बसपा- इरशाद 5576

Home / Lucknow / उप चुनाव में यूपी में भाजपा को मिल रही कड़ी टक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो