1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सिंह ने नार्को टेस्ट के लिये भरी हामी, सीबीआई ने पूछे नये सवाल

उन्नाव रेप प्रकरण के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 9:41 AM IST

lucknow

लखनऊ. उन्नाव रेप प्रकरण के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने नार्को टेस्ट के लिए हामी भर दी है। जल्द ही उनका नार्को टेस्ट होगा। सेंगर ने रिमांड के पांचवे दिन सीबीआई को बयान दिया की वे किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं। अगर सीबीआई चाहती है तो उनका नार्को टेस्ट ले सकती है। हालांकि सीबीआई के अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द विधायक के वकील की तरफ से इसमें लिखित सहमति देने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

सेंगर की पत्नी ने भी टेस्ट की मांग की

यूपी के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने अपने पति और गैंगरेप पीड़िता युवती के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। पीड़िता ने विधायक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के दो दिन बाद आरोपी विधायक की पत्नी आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलीं और नार्को टेस्ट कराने की मांग की। वहीं अब भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी ने डीजीपी से मुलाकात कर सेंगर के नार्को टेस्ट की मांग की है। इससे पहले विधायक का परिवार भी इस मांग को कर चुका है लेकिन इस बार सीबीआई उनके बयानों के आधार पर नार्को टेस्ट या पॉलीग्राफी टेस्ट पर विचार कर रही है।

सेंगर से पूछे गए नए सवाल

सीबीआई ने पांचवे दिन विधायक से कुछ नए सवालों से पूछ ताछ शुरू की। इनमें 2005 में खनन का विरोध करने के दौरान भाई द्वारा एएसपी रामपाल को गोली मारने, दबंगई के अन्य मामलों में सवाल किये गए। हालाँकि इन सभी सवालों का विधायक ने खुल कर जवाब दिया, लेकिन वहीँ एसएसपी पर फायरिंग की घटना में उन्होंने पहले तो कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में सबकुछ बताया।

फारेंसिक टीम ने भी की पूछताछ

गांव में चर्चा थी कि सीबीआई टीम विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह को भी गांव ला सकती है, लेकिन शाम 5:40 बजे थाने पर मौजूद सीबीआई टीम साथ लाए आरोपियों को लेकर उन्नाव की तरफ चल दी। थाने से कुछ दूर जाते ही सभी गाड़ियां सड़क किनारे रुकीं और बंदी वाहन से तीन आरोपित युवकों को नीचे उतारा गया और माखी गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर फारेंसिक टीम ने पूछताछ की। युवकों द्वारा बताए गए स्थानों की फटॉग्रफी करवाई और सभी को लेकर उन्नाव की तरफ चली गई। गांव में मौजूद पीड़िता की मां और दादी को सीबीआई शाम 6:35 पर गेस्ट हाउस ले आई। देर रात तक सीबीआई टीम सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में ही मौजूद थी।