scriptभ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, उठाए उनकी नीतियों पर सवाल | bjp mlc letter to cm yogi adityanath seeking permission to probe | Patrika News
लखनऊ

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, उठाए उनकी नीतियों पर सवाल

भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लोक सेवा आयोग में हुई भर्ती को लेकर जांच की बात की है

लखनऊJul 07, 2018 / 01:19 pm

Mahendra Pratap

Yogi Adityanath

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, उठाए उनकी नीतियों पर सवाल

लखनऊ. भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाली योगी सरकार के ही राज में पार्टी के विधायक भ्रष्टाचारी के खिलाप जीरो टोलरेंस की नीती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लोक सेवा आयोग में हुई भर्ती को लेकर जांच की बात की है। भ्रष्टाचार के कारण 19 जून को सीबीआई को पत्र लिखकर जांच की बात कही थी लेकिन इस मामले में कोई जांच नहीं हुई।
ये भी पढें: अखिलेश के बंगले की जांच के लिये बनेगी कमेटी, बड़े पैमाने पर बिना अनुमति हुआ था निर्माण

क्या लिखा है पत्र में

भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि सीबीआई ने लोक सेवा आयोग के अपर सचिव उत्तर प्रदेश सचिवालय 2010 में भ्रष्टाचार पाया है। सीबीआई इस मामले में भर्ती की जांच करना चाहती है। लेकिन प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी इस जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 2015 में घोषित किया गया था और अंतिम परिणाम 2017 में घोषित किया गया। अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण मुख्य अपर सचिव उत्तर प्रदेश शासन को सीबीआई ने 19 जून को पत्र लिखा था। लेकिन फैले हुए भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं। इस वजह से जांच टली हुई है।
ये भी पढ़ें: राजभर के नए गठबंधन बनाने से पहले, अमित शाह ने बनाई ये रणनीती

गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी

बता दें कि देवेंद्र प्रताप सिंह गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी हैं। विधायक के इस पत्र के सामने आ जाने के बाद से मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार में हड़कंप मच गया है। इस पत्र के सामने आने के बाद से सरकार की मुश्किलें जाहिर तौर पर बढ़ गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो