लखनऊ

UP By-election: स्वार में आजम खां को झटका देने के लिए भाजपा की तगड़ी प्लानिंग, अपना दल से मांग रही सीट

UP By-election: रामपुर में होने वाले उपचुनाव को BJP किसी भी दम पर जीतना चाहती है। इसके लिए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है।

लखनऊMar 30, 2023 / 03:21 pm

Prashant Tiwari

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी तैयारी में जुट गई है। पार्टी इस उपचुनाव में यह सीट सपा से छीनकर आजम खां को बड़ा झटका देना चाहती है। इस सीट को BJP ने गठबंधन में होने के कारण अपना दल (एस) को दे रखा है। लेकिन इस उपचुनाव में BJP यह सीट अनुप्रिया पटेल से ले सकती है। इस बात का संकेत खुद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है।
सीट के लिए अपना दल से चल रही बात- भूपेंद्र चौधरी
पार्टी मुख्यालय में बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी उपचुनाव में BJP अपनी पूरी दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। हम उप चुनाव में इस सीट के लिए अनुप्रिया पटेल से बात कर रहे है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा।

वहीं, उन्होंने कहा कि अगर यह सीट BJP को नहीं भी मिलती है तो भी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी, क्योंकि चाहे पार्टी कोई भी हो जीतेगी तो NDA ही। इसके लिए हमें अभी से मेहनत करने की जरुरत है। सही समय आने पर फैसला हो जाएगा।
sp_a.jpg
अब्दुल्ला की विधायकी रद्द होने के बाद हो रहा उपचुनाव
बता दें कि इस सीट पर अबदुल्लाह आजम की विधायकी रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। सपा विधायक को 2008 के एक धरना प्रदर्शन में शामिल होने और सड़क जाम करने के आरोप में मुरादाबाद की MP/MLA कोर्ट ने 2 साल का सजा सुनाया था, जिसके बाद लोक जनप्रतिनिधि नियम 1951 के तहत उनकी सदस्याता रद्द कर दी गई थी।
azam_1.jpg
आजम खां का गढ़ माना जाता है रामपुर
रामपुर जिले की रामपुर और स्वार विधानसभा सीट को सपा नेता मोहम्मद आजम खां का गढ़ माना जाता है। 2017 और 2022 में भाजपा की एक-तरफा लहर में भी आजम खां के दम पर सपा ने दोनों सीटें जीती थी। हालांकि, पीछले साल रामपुर में हुए उपचुनाव में पहली बार भाजपा ने आजम के करीबी को हराकर रामपुर सीट पर कब्जा जमाया है। आजम खां के इस्तीफे से रिक्त हुई रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उपचुनाव में पहले ही कब्जा जमा चुकी है।
rakesh.jpg
स्वार में पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे- राकेश त्रिपाठी
स्वार सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर जहां पत्रिका UP की टीम ने BJP प्रवक्ता से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “स्वार विधानसभा के उप चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे। अभी सीट को लेकर हम अपना दल (एस) से बात कर रहे हैं और जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। लेकिन यह बात एकदम साफ है कि BJP स्वार सीट को जीतकर आजाम खां और सपा को आईना दिखाने का काम करेगी।
amiq.jpg
आजम खां ने मजलूमों को आवाज दिया- अमीक जामेई

स्वार विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर जब पत्रिका UP ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई से बात कि उन्होंने कहा, “आजम खां JP के आंदोलन से निकले हुए नेता हैं, जब उन्हें इंदिरा गांधी नहीं झुका पाईं तो फिर उनके सागिर्द कैसे हरा देंगे। आजम खां समाज के गरीब, पीड़ित लोगों के आवाज बने इसलिए BJP RSS के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। लोग जानते हैं कि कैसे उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर सरकार ने उनके परिवार के चुने हुए प्रतिनिधियों की सदस्यता को रद्द कराया। जनता यह सब देख रही है और आने वाले उपचुनाव में वह BJP को मैनपुरी और खतौली की तरफ सबक सिखाएगी।”

“सुप्रिम कोर्ट को BJP के नेताओं के हेट स्पीच पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर कोर्ट भाजपा नेताओं के बयानों पर सजा सुनाने लगे तो सरकार के कई मंत्रियों की कुर्सी चली जाएगी।”

यह भी पढ़ें

UP Nagar Nikay Chunav: मुसलमानों को टिकट देगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष बोले उनके अंदर होनी चाहिए बस एक काबिलियत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.