बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हितों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी निचले स्तर तक ले जाने का आग्रह किया। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रही है। जिसका बड़ी संख्या में समाज विभिन्न वर्गो को लाभ भी मिला है।
ये लोग थे शामिल बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, देवेन्द्र सिंह व कौशलेन्द्र सिंह पटेल पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही राज्य सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, चौधरी लक्ष्मी नारायण, अनिल राजभर, धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, जय प्रकाश निषाद, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बलदेव सिंह ओलख, गिरीश यादव, बाबूराम निषाद, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, ब्रज बहादुर, प्रकाश पाल सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व पार्टी नेता सम्मलित हुए।