scriptभाजपा के 11 और जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट | BJP UP 11 jiladhyaksh declared | Patrika News
लखनऊ

भाजपा के 11 और जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार देर शाम प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

लखनऊJan 23, 2020 / 10:48 pm

Abhishek Gupta

BJP

BJP

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार देर शाम प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इससे पहले बीते वर्ष भाजपा 98 में से 87 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर चुकी थी। सूची में पश्चिम, ब्रज व अवध क्षेत्र से एक-एक, काशी क्षेत्र के तीन कानपुर क्षेत्र से चार जनपदों के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- सातवें दिन भी जारी रहा क्लॉक टावर पर महिलाओं का सीएए के खिलाफ प्रदर्शन, कहा – प्यार बांटो देश नहीं

अवध क्षेत्र की बात करें तो इसमें अयोध्या जिला से संजीव सिंह, काशी क्षेत्र के सुलतानपुर से आर.ए.वर्मा, अमेठी से दुर्गेश त्रिपाठी, चन्दौली से अभिमन्यू सिंह व प्रतापगढ़ से हरिओम मिश्र को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पश्चिम क्षेत्र के मुरादाबाद जिला से राजपाल सिंह चौहान, ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ महानगर से विवेक सारस्वत, कानपुर क्षेत्र के बांदा से रामेश निषाद, झांसी जिला से जमुना कुशवाहा, ललितपुर से जगदीश लोधी व फतेहपुर से आशीष मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Home / Lucknow / भाजपा के 11 और जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान, देखें लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो