scriptउत्तर प्रदेश VS हरियाणा नजर आ रहा बृजभूषण का मामला | Brijbhushan case goes Uttar Pradesh vs Haryana | Patrika News
लखनऊ

उत्तर प्रदेश VS हरियाणा नजर आ रहा बृजभूषण का मामला

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

लखनऊJan 21, 2023 / 09:12 am

Upendra Singh

54_1.jpg
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का मामला अब उत्तर प्रदेश बनाम हरियाणा होता नजर आ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता नरस‌िंह यादव ने बृजभूषण शरण सिंह का पुरजोर समर्थन किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या का कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, “पिछले दस सालों से मैं खुद महिला कुश्ती कैंप का हिस्सा रही हूं। लखनऊ में लगने वाले राष्ट्रीय कैंप में बदसलूकी और शोषण जैसे मामले कभी सामने नहीं आए। बल्कि अध्यक्ष जी की वजह से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुविधाएं मिलना शुरू हुई है। अगर आरोप में जरा भी सच्‍चाई है तो सुबूत देना चाहिए। उन्होंने हम खिलड़ियों को अपने बच्चे की तरह ध्यान रखा। *****
https://youtu.be/IUopgXcLlxM
स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फोगाट के साथ देश के कई स्टार पहलवान नई दिल्ली के जंतर मंतर में WFI बॉस और खेल निकाय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान और वाराणसी के नरस‌िंह यादव का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह की बदौलत ही भारतीय कुश्ती में पारदर्शिता आई। उन्होंने निचले तबके के खिलाड़ियों की मदद की। भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने में बृजभूषण शरण सिंह का अहम रोल रहा है।

Home / Lucknow / उत्तर प्रदेश VS हरियाणा नजर आ रहा बृजभूषण का मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो