scriptBudget 2019: बजट को लेकर व्यापारियों में निराशा : संजय गुप्ता | businessman views on up budget 2019 2010 | Patrika News
लखनऊ

Budget 2019: बजट को लेकर व्यापारियों में निराशा : संजय गुप्ता

चुनाव के दृष्टिकोण से व्यापारियों को प्रदेश के बजट में अपने लिए बड़ी उम्मीदें थी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के मद में किसी भी प्रकार की धनराशि की व्यवस्था ना करना निराशाजनक

लखनऊFeb 07, 2019 / 06:23 pm

Mahendra Pratap

 Budget 2019

Budget 2019: बजट को लेकर व्यापारियों में निराशा : संजय गुप्ता

ritesh singh

लखनऊ , उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा आज पेश किए गए बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में प्रदेश के व्यापारियों को अपने लिए इस बजट में बहुत उम्मीदें थी लेकिन प्रदेश सरकार ने यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के मद में बजट में व्यापारियों के लिए कुछ भी धनराशि का आवंटन नहीं किया।
उन्होंने कहा यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के मद में में व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार को धन की व्यवस्था करनी चाहिए थी किंतु ऐसा ना करने से व्यापारियों में निराशा व्याप्त हुई है उन्होंने कहा यह बजट संतुलित बजट है किंतु व्यापारियों की उपेक्षा की गई है।
वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के लिए भी 250 करोड़ पर्याप्त धनराशि नहीं है उन्होंने कहा चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने जो प्रयास किया और प्राविधान रखे हैं उसके लिए आदर्श व्यापार मंडल सराहना करता है किंतु व्यापारियों को नजर अंदाज किया गया इसका असंतोष है।

Home / Lucknow / Budget 2019: बजट को लेकर व्यापारियों में निराशा : संजय गुप्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो