18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में अघोरी नृत्य से मोहा मन….देखें वीडियो

शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की मन्दिरों के सामने पूजा की। इससे पहले कस्बे में जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर बाजार को सजाया।

Google source verification

राजगढ़. श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव रविवार शाम को मनाया। कस्बे के गोविन्ददेवजी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से बैण्डबाजों के साथ में परशुरामजी की शोभायात्रा में राम दरबार, भगवान परशुराम, भगवान श्रीराम, राधा-कृष्ण की आकर्षक झाँकियां शामिल की गई। इसमें अघोरी नृत्य करते चले। इससे पहले ब्राह्मण धर्मशाला में तथा रथ में विराजित भगवान परशुराम की पूजा कर शोभायात्रा को ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा में सैकडों महिला-पुरुष भगवान परशुरामजी के जयकारे व नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व ठण्डाई, आईसक्रीम, शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। शोभायात्रा पुलिस थाना रोड़, चौपड बाजार, मालाखेड़ा बाजार, बस स्टैण्ड, सराय बाजार, गोल सर्किल पहुंची। जहां भगवान परशुराम की महाआरती व पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की मन्दिरों के सामने पूजा की गई। इससे पहले कस्बे में जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर बाजार को सजाया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष राजेश शर्मा, श्रीकांत सैदावत, मोहन बोहरा, ओमप्रकाश प्रधान, मदनलाल शर्मा, अशोक पालीवाल, किशोर मुखर्जी, संत ज्ञानेश्वर शर्मा, दिनेश प्रधान, सीता जोशी, राजेश्वरी शर्मा, मीनाक्षी जैमन, प्रीति शर्मा, नीरज शर्मा, मुकेश मण्डावरी, राधेश्याम जोशी, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष आकाश मिश्रा, महन्त प्रकाश दास, प्रभुदयाल शर्मा, सुनीता शर्मा सहित कई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें विप्र बंधुओं ने भाग लिया।

जन्मोत्सव पर पूजा की :

रैणी. कस्बे में परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा की। युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अतिथियों का सम्मान किया। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से निकाली गई। कई जगह स्वागत किया। इस दौरान अलवर ब्राह्मण के अध्यक्ष विशंभर दयाल वसिष्ठ, जगराम पहलवान, महेश उपाध्याय युवा अध्य्क्ष, पंकज शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

नाचते-गाते चले विप्र बंधु:

खेरली.अखैगढ़ में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम एवं देवी-देवताओं की विभिन्न झांकियां शामिल की। खेरली, नदबई, कठूमर, बरौली छार सहित आसपास के विप्र बंधु नाचते हुए चले। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। यात्रा का समापन भगवान परशुराम की आरती के साथ किया। इस दौरान अशोक शर्मा अध्यक्ष नदबई तहसील, सुरेंद्र शर्मा, रवि वकील, गंगा प्रसाद शर्मा, हेतराम शर्मा, गोपाल सरपंच, मनोज बाबूजी, ङ्क्षपकू शर्मा कठूमर, दीपेश शर्मा, कपिल शर्मा नवीन सुबोध, प्रदीप अवस्थी सहित बडी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।

श्रद्धा के साथ अनुष्ठान संपन्न:

मालाखेड़ा. भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मालाखेड़ा स्थित मंदिर में शोभायात्रा निकालने के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। परशुराम मंदिर में रविवार को अनुष्ठान किए। परशुराम भगवान की आरती की गई। क्षेत्र में सुख-समृद्धि की मन्नत की गई। सर्व समाज की ओर से शोभायात्रा मालाखेड़ा कस्बे में परशुराम मंदिर से शुरू हुई, जो प्रमुख बाजार, बस स्टैंड सहित विभिन्न रास्तों से होते हुए विभिन्न झांकियां के साथ यह यात्रा वापस परशुराम मंदिर पर पहुंची। महाआरती, पूजा मालाखेड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पूरणमल शर्मा ने विधि-विधान से कराई। इस मौके पर अलवर जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा, योगेश मिश्रा ने बताया कि सामाजिक समरसता, भाईचारा सभी लोगों में बनाए रखने का संकल्प लिया।

प्रतिभाएं सम्मानित

नौगांवा. कस्बा में रविवार को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदि गौड ब्राह्मण समाज एवं परशुराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर बस स्टैण्ड स्थित सनातन भवन से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। परशुराम, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के स्वरूपों की झांकी सजाई। शोभायात्रा का कई समाजों एवं समाजसेवियों ने स्वागत किया। समिति अध्यक्ष सतवीर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पण्डित रूपराम अत्री सीकरी वाले, पण्डितप्रेमचन्द अगिनहोत्री, पण्डित चिरंजीलाल सौनक थे। अतिथियों का समिति की ओर से स्वागत कया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपक जला कर पूजन किया। कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के रविन्द्र तिवाड़ी, हुकम चन्द, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मांगेलाल शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, भगतराम, अरविन्द कुमार, प्रभूदयाल, विष्णु सहित कई लोग उपस्थित थे।