scriptउपचुनाव से पहले इस प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने किया केस दर्ज | Case registered against candidate fighting bypolls | Patrika News
लखनऊ

उपचुनाव से पहले इस प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने किया केस दर्ज

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव होने में अब केवल 11 दिन ही रह गए हैं। सभी राजनितिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली है।

लखनऊOct 10, 2019 / 05:50 pm

Abhishek Gupta

UP upchunav

UP upchunav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव होने में अब केवल 11 दिन ही रह गए हैं। सभी राजनितिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली है। सभी प्रत्याशी भी मैदान में उतर चुके हैं। लेकिन इनमें से एक प्रत्याशी की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। यह प्रत्याशी है दिलप्रीत सिंह जो कांग्रेस से लखनऊ की कैंट सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन एक मंच से उन्होंने चुनाव प्रचार कर के आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया जिसके बाद उनपर केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- झांसी एनकाउंटर पर मायावती-अखिलेश का बड़ा बयान, सपा अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव के बाद होगा यह

रामलीला में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेसी प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह (डीपी) को भारी पड़ गया। मंच से चुनाव प्रचार करने के मामले में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस आलमबाग थाने में दर्ज कराया गया है।
दशहरे के दिन किया प्रचार-
आपको बता दें कि उपचुनाव के चलते पूरे विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन दिलप्रीत ने दशहरे के मौके पर रामलीला मंचन में पहुंच कर प्रचार कर दिया। उन्होंने आलमबाग में रामलीला के दौरान मंच से अपने लिए वोट मांगे इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आलमबाग कोतवाली के उपनिरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि आचार संहिता के लिए एमसीसी की टीमें प्रत्याशियों की निगरानी कर रही हैं। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को 11 सीटों पर उपचुनाव होगा वहीं 23 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
ये भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बंपर गिफ्ट, DA में हुआ बड़ा इजाफा

13 को नोटिस-

वहीं प्रेक्षक को चुनाव प्रचार के खर्च का ब्योरा न देने व व्यय रजिस्टर में अधूरा विवरण पाए जाने पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा सहित लखनऊ कैंट के सभी 13 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है।

Home / Lucknow / उपचुनाव से पहले इस प्रत्याशी की बढ़ी मुसीबत, पुलिस ने किया केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो