scriptबदलेगा मौसम का रंग, होगी बारिश, तापमान गिरने के साथ ही बढ़ेगा प्रदूषण | change in winter temperature due to rain in coming days imd forecast | Patrika News
लखनऊ

बदलेगा मौसम का रंग, होगी बारिश, तापमान गिरने के साथ ही बढ़ेगा प्रदूषण

पछुआ और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गलन बढ़ने के बाद भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और इसके आसपास की अटका है

लखनऊDec 10, 2019 / 12:11 pm

Karishma Lalwani

बदलेगा मौसम का रंग, होगा बारिश, तापमान गिरने के साथ ही बढ़ेगा प्रदूषण

बदलेगा मौसम का रंग, होगा बारिश, तापमान गिरने के साथ ही बढ़ेगा प्रदूषण

लखनऊ. सर्दी का मौसम (Winter Forecast) शुरू हुए एक महीना बीत गया है लेकिन ठंड सामान्य गति से आगे बढ़ रही है। पछुआ और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गलन बढ़ने के बाद भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और इसके आसपास की अटका है। सुबह कोहरे से ठंड का एहसास होता है, तो वहीं दिन और रात में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास होता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार से मौसम का रंग बदलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही सक्रिय रहेगी। वहीं, शुक्रवार को बूंदाबांदी से ठंड बढ़ जाएगी लेकिन इस बीच तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच में रहेगा।
गलन के साथ बढ़ेगी ठंड

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरियाणा और राजस्थान होते हुए गुजरात तक एक ट्रफ बना है। इस ट्रफ का असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा और गलन के साथ-साथ ठंड बढ़ेगी। इस बीच मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार को मुकाबले एक डिग्री कम था। सोमवार शहर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोल्ड फ्रंट ने बिगाड़ा एक्यूआई

उत्तर क्षेत्र से आने वाले कोल्ड फ्रंट का असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिल रहा है। कोल्ड फ्रंट के कारण शहर का एक्यूआई (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) गड़बड़ा गया है। मंगलवार को राजधानी लखऩऊ का एक्यूआई लेवल 300 के पार गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का एक्यूआई 342 रहा। वहीं लखनऊ के पास के जिले कानपुर का एक्यूआई 347 रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, कोल्ड फ्रंट से तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी लेकिन इसका असर प्रदूषण पर भी पड़ सकता है। तापमान गिरने के साथ ही प्रदूषण बढ़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो