scriptखेत में मेढ़ बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, चले लाठी डण्डे व पत्थर कई घायल | Clash Between Two community People in Nagram | Patrika News

खेत में मेढ़ बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, चले लाठी डण्डे व पत्थर कई घायल

locationलखनऊPublished: Oct 24, 2016 07:23:00 pm

Submitted by:

Sudhir Kumar

घायलों में एक हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच  पड़ताल शुरू कर दी है।

Nagaram Police

Nagaram Police

लखनऊ. राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में मेढ़ बनाने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों में एक हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नगराम थाना क्षेत्र स्थित गौरय्या खुर्द ग्राम निवासी जगन्नाथ पुत्र दुलारे किसानी करते हैं। सुबह जब वह अपने खेतों की मेढ़ बना रहे थे उसी दौरान छेदा पुत्र राम सिंह और नंददेव उर्फ छोटू ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर पहले तो मेढ़ न बनाने को कहा इसी को लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राकेश, मनोज अन्य लोग भी शामिल हो गए और जमकर लाठी डंडे चले।

मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि जगन्नाथ के सिर में गंभीर चोटें आयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को हिरासत में ले लिया। फिलहालम दोनों ही पक्षों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने जगन्नाथ को गंभीर हालात में अस्पताल भेज दिया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 323 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो