scriptवाह रे जिम्मेदार, योगी की सुरक्षा में लगी एंबुलेंस के पहिए ही खराब, मचा हड़कंप | CM Yogi adityanath ambulance’s wheels are in bad condition | Patrika News
लखनऊ

वाह रे जिम्मेदार, योगी की सुरक्षा में लगी एंबुलेंस के पहिए ही खराब, मचा हड़कंप

एंबुलेंस के पहिए खराब होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। डॉक्टर देवव्रत सिंह डीजी हेल्थ के अनुसार योगी की सुरक्षा बेड़े में लगी एंबुलेंस एएलएस के पहिए जांच में गड़बड़ मिली थी जिन्हें बदलवा दिया गया है। इन एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी सिविल अस्पताल के पास थी।

लखनऊNov 12, 2021 / 11:29 am

Prashant Mishra

yogi.jpg
लखनऊ. सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बेड़े में शामिल एंबुलेंस के पहिए जांच में खराब पाए गए हैं। इसे योगी की सुरक्षा में चूक मानते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में एंबुलेंस के पहिए ठीक कराए गए हैं।
एंबुलेंस के पहिए खराब होने की बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। डॉक्टर देवव्रत सिंह डीजी हेल्थ के अनुसार योगी की सुरक्षा बेड़े में लगी एंबुलेंस एएलएस के पहिए जांच में गड़बड़ मिली थी जिन्हें बदलवा दिया गया है। इन एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी सिविल अस्पताल के पास थी।
आदित्यनाथ की सुरक्षा बेड़े में शामिल एंबुलेंस के पहियों के खराब होने की बात सामने आने के बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जब योगी आदित्यनाथ के बेड़े में शामिल एंबुलेंस के पहियों पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान नहीं गया तो अन्य एंबुलेंस का उत्तर प्रदेश में क्या हाल होगा। सीएम की सुरक्षा में वेंटिलेटर अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस लगी है। समय-समय पर इन एंबुलेंस की जांच होती है इस बार परिवहन विभाग के अफसरों को फिटनेस जांच में एंबुलेंस के पहिए मानक के अनुरूप नहीं मिले जिसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट संबंधित अफसरों को भेजी रिपोर्ट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वास्थ्य महानिदेशक अपर निदेशक विद्युत, सीएमओ समेत सभी को पत्र भेजकर तत्काल टायर बदलवाने के निर्देश दिए गए।

Home / Lucknow / वाह रे जिम्मेदार, योगी की सुरक्षा में लगी एंबुलेंस के पहिए ही खराब, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो