29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने मंगलवार की जगह तत्काल आज बुलाई Cabinet Meeting, किए कई बड़े ऐलान

बैठक में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2019 का प्रख्यापन का प्रस्ताव हुआ पास है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Jul 2019, 3:25 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting Decision) हुई। इस बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2019 का प्रख्यापन का प्रस्ताव हुआ पास है। वैसे तो यह कैबिनेट बैठक मंगलवार को होती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को उपलब्ध न रहने के कारण बैठक सोमवार को हुई है।

यह भी पढ़ें- सरकारी विभागों को खत्म करने को लेकर आई बड़ी खबर, योगी कैबिनेट पर इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

- बजट में एकमुश्त प्रावधान धनराशि के सापेक्ष की बजट मैनुअल में पैरा 94 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018- 19 में जारी सभी स्वीकृतियों का विवरण हुआ पेश

-उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जाने हेतु जनपद अलीगढ़ में अवस्थित कृषि विभाग की 45.48 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक विकास विभाग को निशुल्क अंतरित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश

राज्य सरकार की प्रतिभूतियों के संबंध में निर्गत अधिसूचना 2007 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश में उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद से संयुक्त निदेशक ,पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदोन्नत करने हेतु चयन प्रक्रिया का प्रावधान करने के निमित्त उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सेवा नियमावली 1998 में नियमावली 2019 का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2019 का प्रख्यापन का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश

उत्तर प्रदेश स्टांप अधिनियम 2008 को निरस्त किए जाने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट में पेश

नगर निगम लखनऊ और नगर निगम गाजियाबाद हेतु म्युनिसिपल बॉन्ड निर्गत करने तथा अस्थापना विकास निधि के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने पर अनुमोदन प्राप्त किए जाने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट में पेश

नगर निगम नियमावली 2000 में संशोधन कर उत्तर प्रदेश नगर निगम नियमावली 2019 प्रख्यातपित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट में पेश

उत्तर प्रदेश का राज्य संप्रतीय विधेयक 2019 के पुनःस्थापन विचारण एवं पारण की स्वीकृति का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश 2019 के प्रतिस्थानी विधेयक का प्रख्यापन का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश उप खनिज नियमावली 1963 में में 47 वे संशोधन का प्रस्ताव