scriptसीएम योगी ने कहा- फिर अबकी बार 74 के पार हो गया उत्तर प्रदेश | cm yogi adityanath tweet | Patrika News
लखनऊ

सीएम योगी ने कहा- फिर अबकी बार 74 के पार हो गया उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया चुनावी नारा दिया है

लखनऊMay 16, 2019 / 01:03 pm

Karishma Lalwani

cm yogi adityanath

सीएम योगी ने कहा- फिर अबकी बार 74 के पार हो गया उत्तर प्रदेश

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया चुनावी नारा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ”कहीं सैफई, कहीं लखनऊ, अपना घर आबाद किया। और गरीबों का हक लेकर, उनको ही बरबाद किया। 74 के पार हो गया उत्तर प्रदेश फिर अबकी बार। आ रही है फिर से बंधु, अपनी ही मोदी सरकार।”
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_74%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक अन्य ट्वीट में विपक्ष पर निशाना साधकर उन्होंने कहा कि आज न्याय की बात करने वालों को पहले याद क्यों नहीं आई थी। अब लोकतंत्र के महाकुंभ में जनता ने ललकारा है, उनके कंठ से यही निकलता कि मोदी ही सहारा है।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_74%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अखिलेश पर कसा तंज

इससे पहले सीएम ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चेतना को नया आयाम देने वाले महापुरुषों के स्मारकों को अखिलेश ने ध्वस्त करने की बात कही थी। आज जब उनके खुद के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा, तो बुआ के पाले में बैठकर अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हैं। समाज इस सबके देख रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो