scriptबीजेपी को लेकर सीएम योगी ने कही बड़ी बात | Cm yogi comment on foundation day of bjp | Patrika News
लखनऊ

बीजेपी को लेकर सीएम योगी ने कही बड़ी बात

कार्यक्रम में प्रदेश के दूसरे बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कहती व सिखाती है। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ के स्थापना का उद्देश्य था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं बल्की हमें भारत के लिए समर्पण का भाव वाले लोगों को एक राजनीतिक मंच पर लाना व आगे बढ़ाना है। जिससे देश में साकारात्मक राजनीति का संचारहो सके व देश सही दिशा में आगे बढ़े।

लखनऊApr 06, 2022 / 06:56 pm

Prashant Mishra

bjp_1.jpg
लखनऊ. बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आज सुबह नव बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया व कार्यालय में मौजूक कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी की ओर से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक चलने वाले ‘समरसता सप्ताह’ की शुरुआत की घोषणा भी की गई। आयोजित कार्यकर्म में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के दूसरे बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कहती व सिखाती है। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ के स्थापना का उद्देश्य था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं बल्की हमें भारत के लिए समर्पण का भाव वाले लोगों को एक राजनीतिक मंच पर लाना व आगे बढ़ाना है। जिससे देश में साकारात्मक राजनीति का संचारहो सके व देश सही दिशा में आगे बढ़े।

सोभायात्रा में शामिल हुए योगी
स्थापना दिवसके के मौके पर प्रदेश मुख्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा तक निकाली गई। इस शोभा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। योगी ने डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने जानकारी दी कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला व मंडल स्तर पर ध्वजारोहण किया गया व शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्तों भी अपने घर पर ध्वजारोहण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो