लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण अब तेजी के साथ घटने लगा है। मरीजों के ठीक होने की 95.1 प्रतिशत दर को देखते हुए सीएम योगी ने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए दिए हैं जिससे प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था समय से पटरी पर लाई जा सके। बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 3,371 नए रोगी मिले। वहीं 10,540 रोगी ठीक हुए। इस दौरान 196 मरीजों की और लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश भर में अब तक कुल 16.77 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 15.98 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की तेज रफ्तार के चलते रिकवरी रेट में तेजी से सुधार देखने को मिलने लगा है। अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.1 प्रतिशत हो गया है।