scriptरामोत्सव 2019 में खुशहाल जीवन के लिए सीएम योगी ने कह दी ये बड़ी बात | CM Yogi said this big thing for a happy life at Ramotsav 2019 | Patrika News
लखनऊ

रामोत्सव 2019 में खुशहाल जीवन के लिए सीएम योगी ने कह दी ये बड़ी बात

‘रामोत्सव-2019’ में सम्मिलित हुए CM
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सांस्कृतिक Ram एकता और सनातन आस्था के प्रतीक: मुख्यमंत्री
रामायण पर शोध किए जाने की आवश्यकता
रामलीला हमारे अतीत की समृद्ध परम्परा से जुड़ती है
 

लखनऊOct 05, 2019 / 11:43 am

Anil Ankur

CM Yogi said this big thing for a happy life at Ramotsav 2019

CM Yogi said this big thing for a happy life at Ramotsav 2019

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को सांस्कृतिक एकता और सनातन आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा है कि उनके व्यक्तित्व व कार्यों से सभी को प्रेरणा मिलती है। आम जनमानस प्रभु राम के साथ अपने को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि राम के प्रति लोगों की आस्था रामलीला को सतत जीवन्तता प्रदान करती है। उन्होंने रामायण पर शोध किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जिसने सदैव मानवता के कल्याण के लिए आदर्श प्रस्तुत किए। प्रभु श्रीराम से हमें उच्च आदर्शों और मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। भारत की परम्परा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बिना अधूरी है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य, भाई-भाई, माता-पुत्र, पिता-पुत्र और पति-पत्नी सभी रिश्तांे में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चरित्र प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य की अवधारणा, सर्वांगीण विकास, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी समाज की रही है। यह लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है। रामराज्य एक आदर्श राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि थाईलैण्ड, कोरिया, इण्डोनेशिया सहित विश्व के अनेक देशों में राम, अयोध्या और रामराज्य के प्रति आस्था व श्रद्धा का भाव है। अनेक देशों में रामलीला का मंचन किया जाता है। उन्होंने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी पर्व पर सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि वे यह पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का तिलक व आरती की। मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, रामचरितमानस की प्रति, स्मृति चिन्ह्, अवध की पगड़ी आदि भेंट किए गए। ‘रामोत्सव-2019’ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो