scriptशीतलहर ने बढ़ाई ठंड, जानें 17 दिसंबर तक के मौसम का हाल; IMD ने की भविष्यवाणी | Cold wave increases cold, know the weather condition till December 17 | Patrika News
लखनऊ

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, जानें 17 दिसंबर तक के मौसम का हाल; IMD ने की भविष्यवाणी

जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। पछुआ हवा से ठंड का अबसर बना रहेगा। बुधवार को मौसम ठंडा बना रहेगा। कोहरे के साथ गलन भी रहेगा।

लखनऊDec 12, 2023 / 02:47 pm

Upendra Singh

weather_1.jpg
रविवार यानी 10 दिसंबर को 4 डिग्री पारा गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। एक डिग्री पारा गिर गया। उत्तर भारत में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सीजन की सबसे सर्द रात रहा। दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकले। दिन में धूप निकलने की वजह से मौसम सामान्य बना रहा।
पछुआ हवा में नमी के कारण पारा गिरा
पछुआ हवा में नमी के कारण पार गिर गया। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट आई। दिन में पछुआ हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

दो दिन रहेगी ठंड, छाया रहेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जम्मू कश्मीर की पहाड़ियो में बर्फबारी और हवा से ठंड बना रहेेगा। मंगलवार और बुधवार को भी मौसम बना रहने के आसार है। आसमान में कोहरा छाया रहेगा।

अगले सप्ताह 7 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम पारा

दिनांकअधिकतमन्यूनतम
12 दिसंबर24.09.0
13 दिसंबर24.09.0
14 दिसंबर25.010.0
15 दिसंबर25.010.0
16 दिसंबर24.07.0
17 दिसंबर25.07.0

Hindi News/ Lucknow / शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, जानें 17 दिसंबर तक के मौसम का हाल; IMD ने की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो