scriptआज जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, युवाओं के लिए होंगे कई वादे | congres candidate list and manifesto announce by priyanka and rahul | Patrika News
लखनऊ

आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, युवाओं के लिए होंगे कई वादे

congress manifesto अनुमान है कि कांग्रेस युवाओं को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण वादे कर सकती है। पहले ही कांग्रेस आधी आबादी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महिलाओं के हित में कई वादे कर चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को सशक्त करते हुए नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी ने महिलाओं को स्कूटी भी वितरित की थी। वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस घोषणा पत्र की घोषणा करेंगे।

लखनऊJan 21, 2022 / 10:59 am

Prashant Mishra

congress_2.jpg
congress manifesto आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। आज शुक्रवार को कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणा पत्र का ऐलान करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में युवाओं को लुभाने के लिए कई वादे कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश में 50% से अधिक से कम उम्र के युवा हैं। ऐसे में चुनाव में यह युवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्चा लीक, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर युवाओं में आक्रोश है। ऐसे में कांग्रेस इस आक्रोश को अपने लिए वोट में बदलने की कोशिश करेगी।
महिलाओं के लिए पहले हो चुके हैं ऐलान

अनुमान है कि कांग्रेस युवाओं को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण वादे कर सकती है। पहले ही कांग्रेस आधी आबादी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महिलाओं के हित में कई वादे कर चुकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को सशक्त करते हुए नारा दिया था कि लड़की हूं लड़ सकती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी ने महिलाओं को स्कूटी भी वितरित की थी। वहीं आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस घोषणा पत्र की घोषणा करेंगे।
ये भी पढ़ें: अपर्णा व संघमित्रा के जरिए विरोधियों का करारा जवाब देने की तैयारी, BJP ने तैयार किया मास्टर प्लान

40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र का ऐलान किया है जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को पेंशन जैसे तमाम मुद्दों को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वह 40% सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देगी। पिछली लिस्ट में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में महिलाओं पर दांव लगाया है और अपना उम्मीदवार बनाया है।

Home / Lucknow / आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, युवाओं के लिए होंगे कई वादे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो