लखनऊ

चुनाव से पहले सपा ने बदली रणनीति! अखिलेश यादव और स्‍वामी प्रसाद मौर्य से मिले कांग्रेस प्रभारी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीते दिन यानी रविवार को सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारीक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी।
 

लखनऊMar 11, 2024 / 03:10 pm

Aniket Gupta

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: यूपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीते दिन यानी रविवार को सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान यूपी में उम्मीदवारों और प्रदेश में चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा किया। अविनाश पांडेय ने हाल ही में सपा से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की थी।
स्वामी प्रसाद से मिलकर अविनाश पांडेय ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया के विस्तार को लेकर बातचीत की। बता दें, सपा से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया, जिसका नाम उन्होंने राष्ट्रिय शोषित समाज पार्टी बताया। जानकारी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी भी विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा बन सकती है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस का हाथ भी थाम सकते हैं।
यह भी पढ़ें

विधान परिषद चुनाव: एनडीए के 10 और सपा के 3 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

 
https://twitter.com/SwamiPMaurya/status/1766773613628469491?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय बीते दिन यानी रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारीक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से यह साफ किया कि दोनों की इस मीटिंग में विपक्षी एकजुटता वाली गठबंधन इंडिया के विस्तार पर सकारात्मक तरीके से चर्चा हुई।

संबंधित विषय:

Home / Lucknow / चुनाव से पहले सपा ने बदली रणनीति! अखिलेश यादव और स्‍वामी प्रसाद मौर्य से मिले कांग्रेस प्रभारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.