scriptसोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार कर रही कांग्रेस, देश की बनेंगे आवाज | congress preparing social media warriors army | Patrika News
लखनऊ

सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार कर रही कांग्रेस, देश की बनेंगे आवाज

पार्टी अब पूरे देश में पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार करने जा रही है, जो भाजपा सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी.

लखनऊFeb 10, 2021 / 10:00 pm

Abhishek Gupta

congress

congress

लखनऊ. कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक नई मुहिम छेड़ दी है। पार्टी अब पूरे देश में पांच लाख सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार करने जा रही है, जो भाजपा सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। इसके लिए पार्टी ने टोलफ्री नंबर 1800120000044 व वॉट्सएप नंबर 7574000525 जारी किया, जिससे लोग इस अभियान से जुड़ सकेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया इसकी शुरुआत कर चुकी है। राष्ट्रीय कन्वीनर सरल पटेल इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हम चुप नहीं बैठ सकते। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश की आवाज बुलंद करें। इसीलिए हम यह अभियान आरंभ कर रहे हैं। हम हर युवा को मंच देना चाहते हैं। हम इस अभियान को एक महीने तक चलाएंगे ताकि देश भर से लोग इसके साथ जुड़ें।
7 सालों में मोदी सरकार ने देश की आवाज को कुचलने का काम किया: अनुज शुक्ला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुज शुक्ला ने बताया कि पिछले 7 सालों में मोदी सरकार ने देश की आवाज को कुचलने का काम किया है। पहले भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया फिर नोटबंदी लाकर आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया, जीएसटी लाकर छोटे व्यापारी की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। आज महिला सुरक्षा की बात हो, बेरोजगारी की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार और भाजपा देश के आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन सबके लिए ही ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया गया है।
स्टेट कोऑर्डिनेटर रनीश जैन का मानना है कि कांग्रेस और भाजपा में बुनियादी अंतर यह है कि कांग्रेस भाजपा की तरह काडर बेस्ड पार्टी नहीं है इसलिए तुलना करना ठीक नहीं है कांग्रेस पहले कमजोर थी यह बीते वक्त की बातें हो चुकी हैं। 2013 14 में कांग्रेस की पहुंच कम थी लेकिन आज का परिदृश्य एकदम उलट है। सोशल मीडिया पर कांग्रेसका आज सबसे मजबूत स्थिति में है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है।

Home / Lucknow / सोशल मीडिया वारियर्स की फौज तैयार कर रही कांग्रेस, देश की बनेंगे आवाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो