scriptSultanpur: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन | Congress workers Protest in Sultanpur for Lakhimpur Khiri Violence | Patrika News
लखनऊ

Sultanpur: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सुलतानपुर (Sultanpur) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Khiri Violence) के विरोध में जमकर प्रदर्शन (Protest) किया। गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूँका। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को गिरफ्तार किये जाने का विरोध भी कर रहे थे।

लखनऊOct 04, 2021 / 07:44 pm

Vivek Srivastava

sultanpur_new.jpg
सुलतानपुर. लखीमपुर-खीरी (Lakhimpur Khiri Violence) में हुई 10 लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में आज सुल्तानपुर (Sultanpur) में भी कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन (Protest) किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और वहां से निकलते समय विकस भवन के सामने पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को गिरफ्तार किये जाने का विरोध भी कर रहे थे।
दरअसल आज सुबह से ही जिले में प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में दर्जनों कांग्रेसी हाथों में झंडा लेकर कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। घण्टों प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी वहां से उठे तो पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन विकास भवन पहुंचते ही कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया और अपनी नाराजगी व्यक्त की। पुलिस जब तक कुछ कर पाती तब तक कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया।

Home / Lucknow / Sultanpur: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो