5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में लगातार तीसरे दिन 1600 से अधिक मिले कोरोना संक्रमित, मृतकों की संख्या भी हजार पार

यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन यूपी में 1600 से अधिक कोरोना मरीज सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Jul 2020, 8:50 PM IST

Mumbai Corona News : सितंबर तक बाजार में आ सकती है एंटीबॉडी थेरेपी

Mumbai Corona News : सितंबर तक बाजार में आ सकती है एंटीबॉडी थेरेपी

लखनऊ. यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन यूपी में 1600 से अधिक कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल संक्रमिों की संख्या 41,383 हो गई गई। यूपी स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित मोहन ने बताया कि बुधवार को 1685 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को 1656, सोमवार को 1664 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 14628 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 25743 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी हजार पार कर गया है। बुधवार तक 29 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। कुल 1012 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। अमित मोहन ने बताया कि मंगलवार को 45,302 सैंपल्स का जांच की गई। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 12,77,241 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि हम लगातार अपनी जांच क्षमता को बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से निरंतर ही 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोज 50 हजार टेस्ट करने की बात कही है, जिसे जल्द ही हम पूरा कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए पैनल गठन पर करेगा विचार, तेलंगाना केस का किया जिक्र

कोरोना मामले में यूपी देश में छठा राज्य-
महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक के बाद यूपी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों वाला देश में छठा राज्य है। नियंत्रण रोकने के लिए अब साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। सीएम योगी ने कोरोना जांच क्षमता बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। प्रतिदिन 50 हजार के करीब जांचे होंगी। 30 हजार आरटी-पीसीआर से, 18-20 हजार नमूनों की जांच रैपिड एन्टीजन से होगी। टरूनैट मशीन से 2-2.5 हजार नमूनों की जांच प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में करीब 40 हजार के करीब ही जांचे हो रही हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में स्थिति भयावह होती जा रही है। प्रतिदिन 150 के औसत से मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग के लिए विशेष मोबाइल टेस्टिंग वैन का प्रयोग करने के लिए भी कहा है। सर्विलांस टीमों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर लक्षणयुक्त और संदिग्ध व्यक्तियों को खोजा जाए।

ये भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटरः विकास दुबे और गैंग ने 8 पुलिस कर्मियों की हत्‍या में बेरहमी की सारी हदें कर दी थी पार, एक-एक को मारी थी 10 गोलियां

कोरोना से लड़न में यूपी सरकार नाकाम-
सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी टीम-11 के कागज़ी दावों से कोरोना की जंग लड़ रहे है,जबकि यूपी में कोरोना वायरस बड़ी तेज़ी से फ़ैल रहा है,कोरोना महामारी से लड़ने में उप्र सरकार नाकाम साबित हो रही है। सरकार रोज नया नया दावा कर रही है,उसके बावजूद पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक संक्रमण बढ़ता जा रहा है।