scriptयूपी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची पांच लाख के पार, बीते 24 घंटों में मिले 2112 नए मरीज | Coronavirus in UP LIVE Update total patients reaches 5 Lakh | Patrika News
लखनऊ

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची पांच लाख के पार, बीते 24 घंटों में मिले 2112 नए मरीज

इस समय प्रदेश में 22,846 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीजों में से 10,019 होम आइसोलेशन में ही इलाज करवा रहे हैं।

लखनऊNov 11, 2020 / 09:02 am

नितिन श्रीवास्तव

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची पांच लाख के पार, बीते 24 घंटों में मिले 2112 नए मरीज

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची पांच लाख के पार, बीते 24 घंटों में मिले 2112 नए मरीज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 2112 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 5,01,427 हो गई है। इनमें से कुल 4,71,204 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 94 फीसदी है। इस समय प्रदेश में 22,846 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीजों में से 10,019 होम आइसोलेशन में ही इलाज करवा रहे हैं।
ई संजीवनी पोर्टल पर लोग ले रहे सलाह

एक दिन में कुल 1,49,213 नमूनों की जांच की गई। इनमें 72818 आरटीपीसीआर, 1559 ट्रनाट और 74836 एंटीजन टेस्ट हैं। प्रदेश में अब तक 1,63,77,058 नमूनों की जांच की चुकी है। ई-संजीवनी पोर्टल से उतर प्रदेश की जनता लगातार इलाज के लिए सलाह ले रही है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के बाद यूपी दूसरा ऐसा राज्य है, जहां ई-संजीवनी पोर्टल से परामर्श लिया जा रहा है। ई संजीवनी पोर्टल पर रविवार को छोड़कर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है। लगभग तीन हजार लोग रोजाना फोन के माध्यम से डाक्टर से सलाह ले रहे हैं। इनमें भी महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
इन जिलों में भी हुई मौतें

वहीं मंगलवार को लखनऊ में 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं मेरठ में 3 लोग कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गए। वाराणसी, आगरा, अयोध्या, जौनपुर, मैनपुरी और सिद्धार्थनगर में 2-2 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई। इसके अलावा प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, गोण्डा, बस्ती, रायबरेली, फर्रुखाबाद, सोनभद्र, बांदा, औरैय्या और अम्बेडकर नगर में 1-1 कोरोना संक्रमितों की जान गई।

Home / Lucknow / यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची पांच लाख के पार, बीते 24 घंटों में मिले 2112 नए मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो