7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के तीन और स्कूलों में संक्रमित मिले बच्चे, 199 नए केस, इस आयु वर्ग में संक्रमण दर अधिक

Covid Update Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ के तीन स्कूलों में छात्र संक्रमित पाए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 5 May 2022, 11:21 AM IST

Covid cases Increased in Uttar Pradesh Students Positive in Lucknow

Covid cases Increased in Uttar Pradesh Students Positive in Lucknow

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 199 नये मरीज मिले हैं। इस बीच 244 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में अब 60 जिलों में कुल 1641 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। सर्वाधिक 715 मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं। गाजियाबाद में 320 व लखनऊ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 126 है। चौथा नंबर आगरा का है जहां अब 71 कोरोना संक्रमित मरीज हो गये हैं। वहीं, स्कूल के बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिनों में तीन स्कूल के बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसमें जीडी गोयनका, कैथेड्रल और द मिलेनियम स्कूल के बच्चे शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैथेड्रल स्कूल में एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि जीडी गोयनका और द मिलेनियम स्कूल में भी एक-एक बच्चा संक्रमण की चपेट में आ गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कुल 90,117 सैंपल की जांच की गई, इसमें कोरोना संक्रमण के 199 नये मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11.16 करोड़ सैंपल की जांच की गई हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में तीन मई को एक दिन में 1,71,314 वैक्सीन की डोज दी गई है। लगातार लोगों से स्वस्थ रहने के लिए मास्क सेनेटाइजर की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़े - ललितपुरः जब पुलिस ही गड़ाए थी नजर तो कैसे होती सुनवाई, मां 13 बार दर्ज करा चुकी थी रिपोर्ट

बच्चों में संक्रमण दर 8.2
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक सभी संक्रमित बिना लक्षण के हैं। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की दर 7.5 से 8.5 थी। मौजूदा समय में 8.2 फीसदी बच्चे संक्रमण की जद में हैं। संपर्क में आने वाले शिक्षक, छात्र व अन्य कर्मचारियों की जांच कराई गई है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। 99.06 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। रोजाना छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जा रही है।