scriptDaily Horoscope 2020 : जाने बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन,किस राशि पर हैं गणेश की नज़र | Daily Horoscope 22 january budhwar aaj ka rashifal news | Patrika News
लखनऊ

Daily Horoscope 2020 : जाने बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन,किस राशि पर हैं गणेश की नज़र

राशिफल Daily Horoscope

लखनऊJan 21, 2020 / 09:28 pm

Ritesh Singh

Daily Horoscope 2020 : जाने बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन,किस राशि पर हैं गणेश की नज़र

Daily Horoscope 2020 : जाने बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन,किस राशि पर हैं गणेश की नज़र

लखनऊ , प्रदोष व्रत 22 जनवरी दिन बुधवार को किया जाएगा। मास शिवरात्रि व्रत का मान 23 जनवरी दिन गुरुवार को होगा। आज ही 23 जनवरी दिन गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी।सनान-दान एवं श्रद्धा सहित मौनी अमावस्या का प्रसिद्ध पर्व 24 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। आज मौन रहते हुए स्नान करने का विधायक विधान है। प्रयागराज में त्रिवेणी में स्नान सबसे पूर्ण फलदायक होता है। साथ ही काशी के दशाश्वमेध एवं पश्चिम वाहिनी गंगा में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायक होता है। काशी के चंद्रावती बलुआ में पश्चिम वाहिनी गंगा का स्थान अत्यंत प्रसिद्ध है।
राशिफल Daily Horoscope

मेष (Aries) आज दूर की यात्रा हो सके तो टाल दें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें,किसी का भला करने में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
वृष (Taurus) जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश लाभदाई होगा। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। आय बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन (Gemini) आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क (Cancer) परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ पाएंगे लेकिन व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे।
सिंह( Leo ) आज सतर्क होकर काम करें। वाद-विवाद से आपको दूर रहना चाहिए,क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धन का निवेश सोच-विचारकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें। क्रोध से अपना ही नुकसान कर सकते हैं, संयम से काम लें।
कन्या (Virgo) आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी एवं मित्रों से लाभ मिलेगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों तथा मित्रों से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
तुला (Libra) प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं।अवसर का लाभ उठाएं। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा।
वृश्चिक (Scorpio) समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी।
धनु ( Sagittarius) आज समझदारी से काम करना चाहिए। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर बाद कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साहित्य-कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा, इन क्षेत्रों से जुड़े लोग लाभ पाएंगे। घर का वातावरण आनंद दायक रहेगा।
मकर ( Capricorn ) आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।
कुंभ (Aquarius) आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ आध्यात्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साहित्य-कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शुभ दिन है।
मीन (Pisces) भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा।नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को आनंदित कर सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में तारीफ पा सकते हैं।

Home / Lucknow / Daily Horoscope 2020 : जाने बुधवार का राशिफल कैसा रहेगा दिन,किस राशि पर हैं गणेश की नज़र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो