scriptखोदी जा चुकी थी कब्र, दफनाने के लिए उठाई गई डेड बॉडी, तुरंत उठ मृतक ने कर दिया ये काम.. हैरान लोग भागे यहां | dead body Got alive in lucknow | Patrika News
लखनऊ

खोदी जा चुकी थी कब्र, दफनाने के लिए उठाई गई डेड बॉडी, तुरंत उठ मृतक ने कर दिया ये काम.. हैरान लोग भागे यहां

– सड़क हादसे में गई थी जान
– पूरी तरह डेड हो चुका था शरीर

लखनऊJul 02, 2019 / 05:21 pm

Ruchi Sharma

dead body

खोद चुकी थी कब्र, दफनाने के लिए उठाई गई डेड बॉडी, तुरंत उठ मृतक ने कर दिया ये काम.. हैरान लोग भागे यहां

लखनऊ. सोचिए आपके सामने रखा मतृक का शरीर अचानक उठ खड़ा हो जाए तो स्थिति क्या होगी। ऐसा आपने केवल फिल्मों या किस्से कहानियों में ही सुना और देखा होगा। असल जिंदगी में अगर कोई मरने के बाद जिंदा हो जाए तो इसे वाकई लोग सच नहीं मानेंगे। लेकिन ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है जो आपको चौंका देगी। मामला राजधानी लखनऊ का है, जहां एख व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। व्यक्ति की सांस चलना बंद हो गई। शरीर में हर तरह की गतिविधियां होना बंद हो गई। मृतक को दफनाने के लिए ले जाया गया। तभी अचानक मृत घोषित हो चुका व्यक्ति दफनाए जाने से ठीक पहले जिंदा हो उठा। उसकी कब्र खोद ली गई थी और जब उसे दफनाया जाने वाला था तभी परिवार के कुछ सदस्यों ने उसके शरीर में हरकत देखी। रोना-धोना बंद हो गया और हैरान परिजन मोहम्मद फुरकान को अस्पताल ले गए जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी करने जा रही थी ये काम, एक चारपाई ने बदल दिया पूरा खेल..आधी रात को जो हुआ उससे उड़ गए होश

सड़क हादसे में अस्पताल में किया गया था भर्ती

बता दें कि 20 वर्षीय फुरकान को एक दुर्घटना के बाद 21 जून को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा दिया गया। फुरकान के बड़े भाई मोहम्मद इरफान ने कहा कि फुरकान की मौत से बेहद दुख हम लोग उसे दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने उसके शरीर में हरकत देखी। हम फौरन फुरकान को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह जिंदा है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रख दिया।
यह भी पढ़ें

शराब के नशे में दांत से काट कर अलग कर दी पत्नी की नाक, डॉक्टर के पास पहुंचा तो बताई ये खौफनाक बात

dead body
इलाज में लगा दिए सात लाख रुपए

इरफान ने कहा कि इससे पहले हम निजी अस्पताल को 7 लाख रुपये का भुगतान कर चुके थे और जब हमने उन्हें बताया कि अब हमारे पास पैसे नहीं है तो उन्होंने सोमवार को फुरकान को मृत घोषित कर दिया।
Dead Body
नहीं हुआ ब्रेन डेड

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है और इसकी पूरी जांच की जाएगी। फुरकान का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है लेकिन वह निश्चित रूप से ब्रेन डेड नहीं है। उसकी नाड़ी, ब्लड प्रेशर और दिमाग काम कर रहा है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Home / Lucknow / खोदी जा चुकी थी कब्र, दफनाने के लिए उठाई गई डेड बॉडी, तुरंत उठ मृतक ने कर दिया ये काम.. हैरान लोग भागे यहां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो