सूरेश सिंह ने बताया कि नियमानुसार संघ ने पूर्व में ही जिन कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति 2 वर्ष शेष रह गए हैं उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके गृह जनपद में एवं गृह जनपद के आसपास स्थान किए जाने की मांग की थी उसको दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विभागों में बहुत से ऐसे अधिकांश कर्मचारी और अधिकारी है जो स्वास्थ्य ठीक नहीं है उनको गृह जनपद योग गृह जनपद के आसपास स्थानान्तरण किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नही किया गया।
जो कर्मचारी मेडिकल एवं शिक्षा पर स्थानांतरण प्रार्थना पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया लेकिन उनक ऊपर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होने कहा कि तबादला सूची को मंगाकर जांच की जाए तो तमाम तरह के खुलासेे होगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई कार्मिकों को दस दस साल हो गए लेकिन उनका तबादला नही हुआ। मुख्यालय में कई अधिकारी कर्मचारी लम्बे अरसे से जमे हुए है। उन्होंने कहा कि तबादला सूची में जो तबादले किये गए है उसे देखकर लगता है कि छोटे कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया है।