scriptलॉकडाउन के चलते छात्र-छात्राओं का माफ हो अगले तीन महीने का किराया | Demands for rent waiver for next three months due to Lockdown | Patrika News
लखनऊ

लॉकडाउन के चलते छात्र-छात्राओं का माफ हो अगले तीन महीने का किराया

उत्तर प्रदेश में अधिकतर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन ताला लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुके हैं।

लखनऊApr 01, 2020 / 12:32 pm

Neeraj Patel

लॉकडाउन के चलते छात्र-छात्राओं का माफ हो अगले तीन महीने का किराया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई शहरों-कस्बों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं अपने परिवारजनों से दूर लॉकडाउन का शिकार हुए हैं। अधिकतर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन ताला लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुके हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि हॉस्टल और बाहर रह रहे छात्रों का सरकार ख्याल रखें, और मकान मालिक छात्रों पर किराये का बोझ न डालें।

भारत सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मकान मालिकों को लॉकडॉउन की अवधि में किराया न लेने के निर्देश जारी हो चुके हैं। किराया मांग कर आदेश का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। यह कदम कोरोना के खिलाफ लॉकडॉउन को प्रभावी बनाने और पीड़ित लोगों को सीमित राहत देने के लिए अहम और सराहनीय है।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस.एफ़.आई.) अपील करता है कि सरकार सभी मकान मालिकों को यह निर्देश दें कि वह लॉकडॉउन और आर्थिक मंदी के चलते अपने छात्र-छात्रा, मजदूर और बेरोजगार नौजवान किरायेदारों का अगले तीन महीने का किराया माफ करें। साथ ही उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से अपील है कि मकान मालिकों का अगले तीन महीने का हाउस टैक्स और बिजली का बिल माफ करें, ताकि उन पर भी लॉकडॉउन के चलते ज्यादा अनावश्यक बोझ न आए।

लॉकडॉउन में सहायता के लिए स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस.एफ़.आई.), उत्तर प्रदेश द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जो इस प्रकार हैं –

राज्य केन्द्र
विकास स्वरूप : 7752905480
विवेक विक्रम : 8418034774
सुयश : 8896088918
प्रबुद्ध : 8285364175

जिला सहारनपुर –
सागर : 9639106764
कार्तिक : 8650877598

जिला मेरठ –
प्रबुद्ध : 8285364175
देवेन्द्र : 8445224599

जिला अलीगढ़ –
इश्तियाक़ : 8272948832

जिला बुलंदशहर –
जयशिव : 8630491911
अवनीत : 7037369496

जिला सुल्तानपुर –
ऑफिस : 9532366293
शशांक पांडेय : 9455453200
सैफ़ : 9167774087
राजीव तिवारी : 8287484189
सौरभ मिश्रा : 9170436701

जिला इलाहाबाद –
जयप्रकाश : 9026962511
शिवम मौर्या : 8601931779
सूर्या : 8115814043
वेदान्त : 8808532154

जिला लखनऊ –
अवान ख़ान : 9554164878
अजीत : 9670214270
अखण्ड यादव : 7007762470

जिला फ़ैज़ाबाद –
कबीर : 7860097315

जिला कानपुर –
मेहबूब : 7651938061
अनूप सिंह : 6386678299

जिला मुरादाबाद –
याकूब अहमद : 9758370562

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो