2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 लाख दीपों से जगमग होंगे काशी के 84 घाट, दशाश्वमेध घाट पर पहली बार बेटियां उतारेंगी मां गंगा की आरती

यह पहली बार होगा जब वाराणसी के अस्सी घाटों पर 22 से अधिक स्थानों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी के 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाएगा। चेत सिंह घाट, राजघाट सहित अनेक घाट पर लेजर लाइट का प्रदर्शन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 18 Nov 2021, 3:44 PM IST

varanasi.jpg

वाराणसी. दीपावली के मौके पर अयोध्या और अब देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों को 15 लाख दीपों से सजाया जाएगा। देव दीपावली के मौके पर काशी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को खूबसूरत बनाने के लिए लेजर लाइट का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए वाराणसी के घाटों, कुंड, चौराहों व गलियों को रोशन किया जाएगा। इस दौरान भव्य आरती का आयोजन होगा। 21 ब्राह्मणों द्वारा गंगा मां का वैदिक रीति रिवाज से पूजन किया जाएगा। 42 कन्या रिद्धि सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों का सहयोग करेंगी। 51 कन्याएं गंगा मां की आरती उतारेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट जनरल राणा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुराधा पौडवाल शामिल होंगी।

यह पहली बार होगा जब वाराणसी के अस्सी घाटों पर 22 से अधिक स्थानों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। वाराणसी के 84 घाटों को दीपों से रोशन किया जाएगा। चेत सिंह घाट, राजघाट सहित अनेक घाट पर लेजर लाइट का प्रदर्शन किया जाएगा।

फूलों से होगा मां का श्रंगार

इस बार गंगा आरती के मौके पर 108 किलो फूल से गंगा मां का श्रृंगार किया जाएगा। मां गंगा की 108 किलो की अष्टधातु की मूर्ति को 108 किलो फूलों से सजाया जाएगा। वाराणसी के प्राचीन घाट दशाश्वमेध घाट पर महाआरती का आयोजन होगा। आयोजन के दौरान मां गंगा का अभिषेक किया जाएगा। मां का अभिषेक 151 लीटर दूध होगा। घाट पर 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। घाट को इलेक्ट्रॉनिक झालर व फूलों से सजाया जाएगा।

शहीदों को किया जाएगा याद

देव दीपावली के मौके पर शहीदों की याद में वाराणसी में इंडिया गेट की रेप्लिका बनाई जाएगा। गंगा महाआरती के दौरान देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों को भागीरथी सॉर्य सम्मान से नवाजा जाएगा व परिवार को आर्थिक मदद करते हुए 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश