scriptइस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू | dhanteras par kya kharide kya na kharide | Patrika News
लखनऊ

इस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू

इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है।

लखनऊOct 22, 2019 / 12:46 pm

आकांक्षा सिंह

इस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू

इस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू

लखनऊ. इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन लोग सोने चांदी के गहने और बर्तन खरीदते हैं। वही यह भी मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू की खरीददारी करने से घर में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहती है। लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले आचार्य अशोक मिश्रा ने बताया कि मत्स्य पुराण में, झाडू को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ये भी माना जाता है कि झाडू खरीदने से घर से गरीबी जाती है और ऋण से भी मुक्ति मिलती है। झाडू खरीदने का क्या है महत्व

घर में आती हैं लक्ष्मी

आचार्य अशोक मिश्रा ने बताया कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदा जाता है। इससे गरीबी दूर होती है। साथ ही नई झाड़ू से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इससे पैसों की तंगी को दूर किया जा सकता है। शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है।

झाड़ू में बांधे सफेद रंग का धागा

धनतेरस पर अगर झाड़ू खरीदें तो झाड़ू को पकड़ने की जगह पर सफेद रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में स्थिर रहती हैं। साथ ही ध्यान रहे कि झाड़ू पर पैर न मारा जाए। झाडू मंगलवार, शनिवार और रविवार को खरीदने से बचना चाहिए। इन दिनों में झाड़ू खरीदने से घर में कलह का माहौल हो जाता है।

तीन झाड़ू खरीदें

अगर हो सके तो धनतेरस पर तीन झाड़ू खरीदें। तीन झाड़ू साथ में खरीदना शुभ माना जाता है। दो या चार के जोड़े में झाड़ू की खरीद न करें। वहीं धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू को दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले मंदिर में दान करने से घर में लक्ष्मी आती है।

ना खरीदें लोहा

मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें।

स्टील न खरीदें

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।

खाली बर्तन

वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।

काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

धारदार हथियार

धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।

कार

कई घरों में धनतेरस के दिन कार खरीदने की योजना बनाई जाती है क्योंकि यह शुभ दिन माना जाता है। लेकिन मान्यताओं के मुताबिक, अगर आपको धनतेरस के दिन कार घर लानी है तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर लें, धनतेरस के दिन नहीं।

नकली सोना

धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा सोने की ही खरीदारी होती है लेकिन एक बात ध्यान में रखना जरूरी है कि इस दिन गलती से भी नकली ज्वैलरी, सिक्के घर में नहीं लाने चाहिए।

तेल

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।

शीशे की बनी चीजें

कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए

उपहार

धनतेरस के एक दिन पहले तोहफे खरीदना और देना शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस के दिन नहीं। इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि किसी को तोहफा देने का मतलब है कि आप अपने घर से रुपए खर्च कर रहे हैं यानी धनतेरस के दिन अपने घर से लक्ष्मी को दूसरी जगह भेजना अशुभ माना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो