एक्सक्लूसिव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. टेबिल टेनिस ही नहीं आज सभी स्पोर्ट्स के लिए एजूकेशन सिस्टम में बदलाव की जरूरत है। यह कहना है अरुण कुमार बनर्जी का, जिन्हें हाल ही में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) का महासचिव बनाया गया है। वह यूपी टेबल टेनिस संघ के सचिव भी हैं। इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट खेलो इंडिया के लिए उत्तर भारत का प्रभारी बनाया गया है। पत्रिका उत्तर प्रदेश से एक्सक्लूसिव बातचीत में अरुण कुमार बनर्जी ने देश-प्रदेश के खेल, खिलाड़ियों और एजूकेशन सिस्टम पर खुलकर अपनी राय रखी।