लखनऊ. (UP Electicity Bill Latest News) उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि अब उपभोक्ताओं को बिजली विभाग में उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज मिलेगा। बिजली कंपनियां विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी सिक्योरिटी धनराशि पर बनने वाले ब्याज के पैसों का भुगतान जल्द ही करेंगी। जो भी ब्याज की धनराशि बनेगी, उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में एडजेस्ट कर दिया जाएगा। यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत उपभोक्ता परिषद के प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए एमडी यूपीपीसीएल को निर्देश दिए हैं।