scriptहर नगर निगम भर्ती करेगा अपनी पुलिस, सेना से रिटायर अधिकारी होगा मुखिया, युवाओं को किया जाएगा भर्ती | Every municipal corporation will recruit its own police in up | Patrika News
लखनऊ

हर नगर निगम भर्ती करेगा अपनी पुलिस, सेना से रिटायर अधिकारी होगा मुखिया, युवाओं को किया जाएगा भर्ती

उत्तर प्रदेश में हर नगर निगमों को अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार पुलिस प्रशासन के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

लखनऊFeb 10, 2020 / 04:27 pm

Neeraj Patel

हर नगर निगम भर्ती करेगा अपनी पुलिस, सेना से रिटायर अधिकारी होगा मुखिया, युवाओं को किया जाएगा भर्ती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हर नगर निगमों को अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार पुलिस प्रशासन के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा क्योंकि अब नगर निगम की खुद की अपनी पुलिस होगी। यानि उनके पास अपना खुद का प्रवर्तन दस्ता होगा। जिसे नगर निगम पुलिस के नाम से जाना जाएगा। जो अतिक्रमण कारियों पर लगाम लगाएगा। नगर निगम जब चाहेंगे अपने हिसाब से शहरों में होने वाले अतिक्रमण को हटा सकेंगे। अभी के प्रदेश में केवल पांच नगर निगम अपना प्रवर्तन दस्ता बना रहे हैं। जल्द ही सभी नगर निगमों में अपना प्रवर्तन दस्ता बनाने की तैयारी है। जिसमें केवल युवाओं को रखा जाएगा और सेना से रिटायर अधिकारी प्रवर्तन दस्ते का प्रमुख होगा।

फिलहाल उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग ने पूर्व में प्रदेश के 5 नगर निगमों गाजियाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और मथुरा-वृंदावन में प्रवर्तन दस्ता बनाने की अनुमति दी है और कहा कि नगर निगम में प्रवर्तन दस्ते में युवाओं को भर्ती किया जाएगा। जिसके लिए भी नगर निगम द्वारा जल्द भर्तियां निकाली जाएंगी। यूपी के सभी निगर निगमों में प्रवर्तन दस्ते का बड़ा अफसर सेना से रिटायर कोई अधिकारी होगा। जो प्रवर्तन दस्ते की कमान संभालेगा।

यूपी में इससे सभी नगर निगमों के पास अपनाकर प्रवर्तन दस्ता हो जाएगा, जिससे उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार पुलिस प्रशासन से मदद नहीं लेनी पड़ेगी। सैन्य अधिकारी के नेतृत्व में बनने वाली प्रवर्तन दस्ते में केवल युवाओं को रखा जाएगा। इसमें कुछ युवाओं को कार्यदाई संस्था के माध्यम से रखे जाएंगे। जो कुछ नगर निगम में काम करने वाले होंगे जो प्रवर्तन दस्तावेजों से अतिक्रमण हटाने का काम करेगा। साथ ही इन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Home / Lucknow / हर नगर निगम भर्ती करेगा अपनी पुलिस, सेना से रिटायर अधिकारी होगा मुखिया, युवाओं को किया जाएगा भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो