बैंकिंग सेक्टर की कई संस्थाएं होम लोन की योजनाएं प्रदान करती हैं, जिनमें महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान तय किए गए हैं। पुरुषों की तुलना में यदि महिला आवेदक है तो उसे ब्याज दर में छूट मिलती है। इनमें एसबीआई होम लोन (SBI Home Loan), एचडीएफसी होम लोन (HDFC Home Loan), आईसीआईसीआई होम लोन (ICICI Home Loan), एक्सिस होम लोन (Axis Home Loan), डीएसएफएल (DHFL), बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन (Bank of Baroda Home Loan), एलाआईसी होम लोन (LIC Home Loan), यूको बैंक होम लोन (UCO Bank Home Loan), विजया बैंक होम लोन (Vijaya Bank Home Loan) आदि प्रमुख हैं। इन योजनाओं में महिलाओं के पास ऑप्शन की कमी नहीं है और वे अपनी सुविधा के अनुसार बेहतर डील का चयन कर सकती हैं।