scriptसवा पांच लाख राज्यकर्मी गिनेंगे यूपी की आबादी | Five lakh state workers will count UP's population | Patrika News
लखनऊ

सवा पांच लाख राज्यकर्मी गिनेंगे यूपी की आबादी

सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जनगणना में बड़ी मशक्कत के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है।

लखनऊJan 16, 2020 / 01:34 pm

आकांक्षा सिंह

सवा पांच लाख राज्यकर्मी गिनेंगे यूपी की आबादी

सवा पांच लाख राज्यकर्मी गिनेंगे यूपी की आबादी

लखनऊ. सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जनगणना में बड़ी मशक्कत के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। देशभर में जनगणना में लगाए जा रहे कर्मियों का कुल छठवां भाग यानी पांच लाख बीस हजार प्रगणक और सुपरवाइजर यहां लगाए जा रहे हैं, जो यूपी की आबादी गिनेंगे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को समय से जनगणना-2021 पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आरके तिवारी और भारत के महारजिस्ट्रार डॉ. विवेक जोशी ने बुधवार को लोकभवन में जनगणना-2021 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना को शीर्ष प्राथमिकता में रखें। पढ़िये यूपी की प्रमुख खबरें…

लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन चलाने की चल रही तैयारी

लखनऊ. पूवरेत्तर रेलवे मंडल प्रशासन लखनऊ से मैलानी तक पैसेंजर ट्रेन चलाएगा। लखनऊ जंक्शन से एक और डालीगंज से दो ट्रेनें चलेंगी। गोमतीनगर वाशिंग लाइन पर इन ट्रेनों का नियमित परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण सफल होते ही आगे की कार्रवाई होगी। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी तय कर दी है। हालांकि संचालन कब होगा, यह तय नहीं है। प्रस्तावित समय सारिणी के तहत लखनऊ जंक्शन से मैलानी पैसेंजर सुबह 6:45 बजे चलकर नौ बजे सीतापुर होते हुए दोपहर 12:45 बजे मैलानी पहुंचेगी।

एप से भी जमा होगा बिजली बिल

लखनऊ. बिजली उपभोक्ता अपने मोबाइल पर एप से भी बिल जमा कर सकेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। उम्मीद है आगामी माह में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एप को लांच कर देगा। bनई सुविधा का उद्देश्य है कि बिलिंग प्रतिशत बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं के सामने बिल जमा करने के आसान विकल्प रहें। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संबंधित एप डाउनलोड करना होगा। फिर वहां अपना अकाउंट बनाना होगा। एप में उपभोक्ता को मीटर रीडर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे खुद मीटर पर आई रीडिंग एप पर भर सकेंगे, जो वर्तमान दर के हिसाब से बिल जनरेट कर देगा।

लोहिया संस्थान में कर्मियों की भर्ती रद्द

लखनऊ. लोहिया संस्थान में कर्मियों की भर्ती निरस्त कर दी गई है। अब दोबारा विज्ञापन जारी होगा। वहीं, विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की भर्ती का विज्ञापन गुरुवार को जारी होगा। लोहिया संस्थान में गैर शैक्षणिक व पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की मंजूरी सपा सरकार में दी गई थी। करीब 261 पदों पर विज्ञापन जारी हुआ। इसके बाद भाजपा सरकार बनते ही वर्ष 2017 में दोबारा विज्ञापन जारी कर और आवेदन मांगे गए। दोनों बार में लगभग 22 हजार के करीब विभिन्न पदों के लिए आवेदन आए। निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी के मुताबिक, यह भर्ती निरस्त कर दी गई है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया नई गाइड लाइन के आधार पर की जाएगी। इसमें आरक्षण के पदों को फिर से तय किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों से लिया गया शुल्क वापस किया जाएगा।

फरवरी से शुरू होगा ‘बीटीई मोबाइल एप’

लखनऊ : फरवरी माह से प्राविधिक शिक्षा परिषद के कार्यो को लेकर ‘बीटीई मोबाइल एप’ (बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजूकेशन) शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से परिषद की सूचनाएं संस्था और विद्यार्थियों के बीच पहुंचाने में सुविधा होगी। बुधवार को इसकी घोषणा प्राविधिक शिक्षा परिषद कार्यालय में अध्यक्ष विद्या सागर गुप्ता ने 57वीं बैठक के दौरान की। अध्यक्ष ने बताया कि फाइंडर मॉड्यूल के माध्यम से छात्रों के अंकपत्रों की प्रमाणिकता मोबाइल एप के माध्यम से की जा सकेगी। इसके अलावा क्यूआर कोड के जरिये अंकतालिका एवं डिप्लोमा की प्रमाणिकता की जा सकेगी। सबसे अहम बात यह है कि इससे गलत सूचनाओं को प्रसारित होने से भी रोका जा सकेगा।

Home / Lucknow / सवा पांच लाख राज्यकर्मी गिनेंगे यूपी की आबादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो