scriptकल्याण सिंह पर आई आफत, कोर्ट में हुए हाजिर, दी सरेंडर एप्लीकेशन | former up cm kalyan singh special cbi court | Patrika News
लखनऊ

कल्याण सिंह पर आई आफत, कोर्ट में हुए हाजिर, दी सरेंडर एप्लीकेशन

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई कर रही सीबीआई कोर्ट में हाजिर हुए

लखनऊSep 27, 2019 / 12:26 pm

Ruchi Sharma

kalyan singh

kalyan singh

लखनऊ. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई कर रही सीबीआई कोर्ट में हाजिर हुए। कल्याण सिंह ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन दी। इस दौरान उन्हें कोर्ट की हिरासत में लिया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि कल्याण सिंह इस दौरान जमानत अर्जी भी दाखिल करेंगे। दरअसल सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपी जब कोर्ट में आता है तो उसे सरेंडर माना जाता है। इसके बाद वो जमानत मिलने तक कोर्ट की हिरासत में रहता है। दरअसल सीबीआई की विशेष अदालत (Special Court) ने कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक, कल्याण सिंह को 27 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना है। 6 दिसंबर 1992 को जब ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
दरअसल, सीबीआई की याचिका पर 19 अप्रैल 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमाभारती, कल्याण सिंह सहित 21 नेताओं पर ढांचा गिराने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। आरोपियों में जीवित बचे अन्य लोग कोर्ट में हाजिर होकर जमानत पर हैं। कल्याण सिंह उस समय राजस्थान के राज्यपाल थे।

Home / Lucknow / कल्याण सिंह पर आई आफत, कोर्ट में हुए हाजिर, दी सरेंडर एप्लीकेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो