scriptशादी ब्याह समारोहों में निशुल्क बर्तन देगा नगर निगम | FREE UTENSIL WILL BE GIVEN BY NAGAR NIGAM FOR VARIOUS EVENTS | Patrika News
लखनऊ

शादी ब्याह समारोहों में निशुल्क बर्तन देगा नगर निगम

– शादी ब्याह या अन्य समारोह के लिए नगर निगम देगा निशुल्क बर्तन
– 500 लोगों के कार्यक्रम के लिए रखे जाएंगे बर्तन
– फीडबैक लेगा नगर निगम

लखनऊNov 30, 2020 / 09:26 am

Karishma Lalwani

शादी ब्याह समारोहों में निशुल्क बर्तन देगा नगर निगम

शादी ब्याह समारोहों में निशुल्क बर्तन देगा नगर निगम

लखनऊ. अगर आपके घर कोई मेहमान आ रहा है या आपके यहां शादी ब्याह या किसी भी अन्य तरह का आयोजन है, तो मेहमानों को खाना खिलाने के लिए आपको डिस्पोजल प्लेट, दोने खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब नगर निगम की ओर से आपको निशुल्क बर्तन दिया जाएगा। इसके लिए आपको नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर काल कर बुकिंग करानी होगी। आपको निशुल्क बर्तन मिल जाएगा। नगर निगम ने बर्तन बैंक बनाया है। इसके तहत ही आपको निशुल्क बर्तनों की सुविधा निगम की ओर से मिलेगी। शर्त बस यह होगी कि आपको आयोजन में किसी भी अन्य तरह के डिस्पोजल सामान का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
500 लोगों के कार्यक्रम के लिए रखे जाएंगे बर्तन

नगर निगम की ओर से 500 लोगों के कार्यक्रम के लिए बर्तन (थाली, चम्मच, गिलास, कटोरी आदि) रखे जाएंगे। लोग सिक्योरिटी मनी जमा कराकर बर्तन ले जा सकेंगे और शादी-समारोह या भंडारा आदि कार्यक्रम संपन्न होने के बाद साफ करके वापस बर्तन बैंक में जमा करा सकेंगे। यह पहली बार है जब नगर निगम लोगों को टेंट हाउस की तर्ज पर बर्तन उपलब्ध करा रहा है। हालांकि, नगर निगम इन बर्तनों को इस्तेमाल करने के लिए यूजर चार्ज के रूप में मामूली रकम वसूल करेगा। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद बर्तन वापस होने पर लोगों को उनकी सिक्योरिटी मनी लौटा दी जाएगी।
फीडबैक लेगा नगर निगम

नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की प्लेट, गिलास, चम्मच, दोने के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाकर कई निजी और धार्मिक संस्थाओं से भी बर्तन बैंक की शुरूआत कराई है। कुछ ऐसी संस्थाएं भी सामने आई हैं जो अपने पैसों से बर्तन खरीदकर कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को निशुल्क इस्तेमाल के लिए दे रही हैं। नगर निगम अपने द्वारा शुरू किए गए इस कार्य के लिए लोगों का फीडबैक भी लेगा।

Home / Lucknow / शादी ब्याह समारोहों में निशुल्क बर्तन देगा नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो