scriptगुंडे आशिक के साथ लड़की ने नहीं की शादी, तो लड़के ने छीन ली उसकी जिंदगी, जिंदा जलाया | Girl died after burnt by boy in Lucknow | Patrika News
लखनऊ

गुंडे आशिक के साथ लड़की ने नहीं की शादी, तो लड़के ने छीन ली उसकी जिंदगी, जिंदा जलाया

– लड़का-लड़की के बीच तीन साल से थे संबंध
– शादी से इनकार करना लड़की को पड़ा महंगा
– लड़की पर केरोसीन डालकर लड़के ने जिंदा जलाया

लखनऊAug 23, 2019 / 12:10 pm

नितिन श्रीवास्तव

गुंडे आशिक के साथ लड़की ने नहीं की शादी, तो लड़के ने छीन ली उसकी जिंदगी, जिंदा जलाया

गुंडे आशिक के साथ लड़की ने नहीं की शादी, तो लड़के ने छीन ली उसकी जिंदगी, जिंदा जलाया

सीतापुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले (Sitapur District) के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई नाबालिग लड़की ने राजधानी लखनऊ (Lucknow) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नाबालिग का लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। लड़की लगभग 70 फीसदी तक जल चुकी थी और शुरू से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दरअसल लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक गुंडे से शादी करने से इनकार कर दिया था। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के संज्ञान लेने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और उसने मुख्य आरोपी (Main Accused) को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी जोन लखनऊ राजीव कृष्णा (ADG Zone Lucknow Rajiv Krishna) ने जांच एसपी एलआर कुमार को सौंपी है।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मामले में संज्ञान लेने के बाद एडीजी राजीव कृष्णा (ADG Rajiv Krishna) खुद सिविल अस्पताल में पीड़ित लड़की का हालचाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों ने उनसे न्याय की गुहार लगाई। साथ ही पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। एडीजी ने परिजनों को न्याय का भरोसा भी दिलाया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी गोलू ने लड़की से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद वह लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर भी पहुंचे थे, लेकिन उसे थाने से भगा दिया गया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की बात से नाराज गोलू ने केरोसिन तेल छिड़ककर पीडिता को जिंदा जला दिया।

दोनों के बीच तीन साल से थे संबंध

वहीं सीतापुर पुलिस (Sitapur Police) ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दावा किया कि इस मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस (UP Police) का कहना है कि आरोपी और मृतका के बीच तीन साल से संबंध थे। कुछ दिनों से दोनों के बीच एक अन्य युवती को लेकर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था। पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार (SP LR Kumar) ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Home / Lucknow / गुंडे आशिक के साथ लड़की ने नहीं की शादी, तो लड़के ने छीन ली उसकी जिंदगी, जिंदा जलाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो