script2600 रुपये से अधिक सस्ता हुआ सोना, 5 दिनों में बड़ी गिरावट, जानिये आज का भाव | Gold Price Fall Rs 2600 in 5 Days Know Gold Price Today | Patrika News

2600 रुपये से अधिक सस्ता हुआ सोना, 5 दिनों में बड़ी गिरावट, जानिये आज का भाव

locationलखनऊPublished: Feb 06, 2021 09:57:42 am

शादी ब्याह के सीजन के पहले सोने की कीमतों में भारी कमी
चांदी की की कीमत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 530 रुपये प्रति किलो की तेजी

gold_price_fall.jpg

Right time to buy gold, it has become cheaper by Rs. 9000

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। लगातार पांचवें दिन गिरावट के चलते सोना 2663 रुपये सस्ता हो चुका है। हालांकि इन दिनों सोने की कीमतों में उछाल देखा जाता है, लेकिन शादी का मौसम शुरू होने से पहले सोने की कीमतों में कमी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी है। बजट के बाद से सोना लगातार गोते खा रहा है। सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ 46,738 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। गिरावट के चलते सोना लगातार 50 हजार रुपये के नीचे बना हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें- सोने से अधिक निवेश कमाने का आखिरी मौका, दो दिन बाद बंद हो जाएगी स्कीम
शुक्रवार को सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ469.1 के मुताबले और नीचे 46738 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि चांदी की कीमत में तेजी देखी गई। पिछले कारोबारी सत्र में 66953 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई चांदी में 530 रुपये की तेजी देखी गई। यह बढ़कर 67483 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

 

ऐसा देखा जाता रहा है कि शादी ब्याह के सीजन के समय सोने चांदी की कीमतें बढ़ जाती हैं। पर इस बार मामला इसके बिल्कुल उलट दिख रहा है। सप्ताह भर बाद शादी ब्याह का सीजन शुरू होगा। उसके पहले सोने की कीमतों में आई गिरावट उपभोक्ताओं के लिये फायदे का सौदा साबित हो सकता है। जानकार इसे शादी ब्याह के लिये खरीदारी और सोने में निवेश का सही समय मान रहे हैं। आने वाले दिनों में सोना बढ़िया रिटर्न दे सकता है।


कोरोना संकट से सहमे शेयर बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही है। भारत सहित दुनिया भर के शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। इसके चलते निवेशक भी शेयर की खरीद फरोख्त के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। सोने के दाम में लगातार कमी और शेयरों में उछाल से निवेशक सोने के बदले शेयर को तरजीह दे रहे हैं, इसके चलते भी सोने के दाम में गिरावट बनी हुई है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z486h
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो