scriptराज्यपाल ने पूर्व मुख्य सचिव शम्भु नाथ की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया | Governor inaugurated painting exhibition former Chief Secretary Shambh | Patrika News
लखनऊ

राज्यपाल ने पूर्व मुख्य सचिव शम्भु नाथ की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

डाॅ0 शम्भु नाथ पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के प्रमुख सचिव के पद पर राजभवन में कार्य कर चुके हैं।

लखनऊNov 27, 2018 / 07:38 pm

Mahendra Pratap

painting exhibition

राज्यपाल ने पूर्व मुख्य सचिव शम्भु नाथ की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

ritesh singh
लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज डाॅ0 शम्भु नाथ पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की चित्रकला प्रदर्शनी ‘धूपछाँही जीवन – रेखा और रंगों का एक सफर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, पूर्व कुलपति डाॅ0 अनीस अंसारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमन्त राव सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी जन उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर डाॅ0 शम्भु नाथ द्वारा रचित ‘रेखा और रंग का एक सफर’ नामक काॅफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। ज्ञातव्य है कि डाॅ0 शम्भु नाथ पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के प्रमुख सचिव के पद पर राजभवन में कार्य कर चुके हैं।
साहित्य एवं कला साधना के लिये समय निकाल लेते थे

राज्यपाल ने चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन के पश्चात् अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि इससे पूर्व कई चित्रकला प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया है पर डाॅ0 शम्भु नाथ के चित्र स्वयं बोलते हैं। उनकी काव्यमय चित्रकारी की बात और थीम स्वतः समझ में आती है। डाॅ0 शम्भु नाथ से पूर्व की पहचान है, कई कार्यक्रमों में उन्हें सुनने का अवसर मिला है। वे मुख्य सचिव थे एवं साहित्यकार हैं इसकी जानकारी थी पर वे एक सशक्त चित्रकार भी हैं इसकी जानकारी आज हुई है। उन्होंने कहा कि डाॅ0 शम्भु नाथ प्रशासनिक अधिकारी थे पर साहित्य एवं कला साधना के लिये समय निकाल लेते थे। यह उनके समय प्रबंधन का एक उदाहरण है। राम नाईक ने इस अवसर पर अपने विद्यार्थी जीवन में चित्र बनाने का एक प्रसंग भी सुनाया।
दीवार पर चित्रकारी न करके विधिवत कागज पर चित्रकारी करें
डाॅ0 शम्भुनाथ ने अपने संस्मरणों को साझा करते हुये बताया कि बचपन में वे पहले मिट्टी पर आकृति बनाते थे, फिर पेड़ की टहनी से चित्रकारी करते-करते पेंसिल से दीवारों पर चित्र बनाने लगे। उनके पिता ने दीवार पर चित्र न बनाने के लिये रंग और कागज खरीदने को ‘चार आने पैसे’ देकर कहा कि दीवार पर चित्रकारी न करके विधिवत कागज पर चित्रकारी करें। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद व्यस्तता के कारण चित्रकारी का शौक थमने लगा पर सेवा से अवकाश प्राप्ति के बाद फिर से शुरूआत की। उन्होंने कहा कि ‘जब दोबारा शुरूआत की तो ऐसा लगा जैसे रंग और रेखायें फिर से मुझे पुकारने लगी।’
चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आर0के0 ओझा ने किया। तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी में 28 नवम्बर को चित्रकला एवं कविता के अन्तर्सम्बंध पर एक संगोष्ठी होगी तथा 29 नवम्बर को समापन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध चित्रकारों द्वारा रेखांकन एवं चित्रकला का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा। यह प्रदर्शनी पूर्वान्ह 11.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक दर्शकों के लिये खुली रहेगी।

Home / Lucknow / राज्यपाल ने पूर्व मुख्य सचिव शम्भु नाथ की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो