पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Hanuman Jayanti 2021. आज 27 अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) है। प्रतिवर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन राम भक्त हनुमान अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। आज के दिन संकटमोचन हनुमान की पूजा से शनि की शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या की अशुभता दूर होती है। मंगल ग्रह भी शांत होता है। उत्तर प्रदेश में कई प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं, जहां भक्तों का हुजूम उमड़ता है, लेकिन इस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह पाबंदियां लागू हैं। मंदिर के कपाट बंद हैं। ऐसे में भक्तों ही घर पर ही आराधना करनी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती पर सिद्धि और व्यतीपात नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। आज सुबह से रात्रि 9 बजकर 01 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।