scriptआतंकवाद का विरोध करते हुए इस बार होलिका के साथ दहन होगा आतंकवाद का पुतला। | Holi 2019 Celebration in lucknow mankameshwar mandir | Patrika News
लखनऊ

आतंकवाद का विरोध करते हुए इस बार होलिका के साथ दहन होगा आतंकवाद का पुतला।

होली के रंग में सराबोर हुआ उपवन घाट, कैमिलक रंगों के सम्पूर्ण बहिष्कार की हुई अपील:- मनकामेश्वर मठ-मंदिर।

लखनऊMar 19, 2019 / 05:20 pm

Hariom Dwivedi

Holi 2019 Celebration

आतंकवाद का विरोध करते हुए इस बार होलिका के साथ दहन होगा आतंकवाद का पुतला।

ritesh singh

लखनऊ , सम्पूर्ण देश होली के रंग और उल्लास में सराबोर हो गया है हर गली में होली का प्रेम एवं तरंग अपने चरम पर है। आज मंगलवार को डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर मनकामेश्वर मठ-मंदिर व देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर व मंदिर की महंत देव्यागिरि के सानिध्य में कंडो की पारम्परिक होली सजाई गईै। होलिका दहन में हरे भरे पेड़ की टहनियों और तने का उपयोग को मंदिर प्रशासन ने सम्पूर्ण रूप वर्जित किया हुआ है।
इस बार होलिका दहन में आतंकवाद के विषय को उठाते हुए होलिका के साथ आतंकवाद का भी दहन किया जाएगा साथ ही साथ कैमिलक रंगों के बढ़ते प्रयोग के दुष्प्रभाव के देखते हुए कैमिलक रंगों का भी बहिष्कार किया गया है।
आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों में वितरित की गई पिचकारी व रंग।

होलिका दहन से एक दिन पूर्व अपरहन 3 बजे मंगलवार को पिचकारी एवं पारम्परिक हर्बल रंगों का वितरण किया गया। मुख्यत मालिन बस्ती से आए हुए दीपक, चांदनी, रेणु, प्रिय पूजा आदि बच्चों ने इस वितरण आयोजन मे हिस्सा लिया।
बुधवार को होगी नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती।

फागुन शुल्क पूर्णिमा एवं होलिका दहन के शुभ अवसर पर 20 मार्च 2019 को सायं 6 बजे से मनकामेश्वर मठ-मंदिर के ओर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर उपवन घाट पर मठ-मंदिर की मंहत देव्यागिरि के सानिध्य में नमोस्तुते माँ गोमती की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

Home / Lucknow / आतंकवाद का विरोध करते हुए इस बार होलिका के साथ दहन होगा आतंकवाद का पुतला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो