scriptपेड़ से लटक रही थी पति की लाश, घर पहुंची पुलिस पत्नी का हाल देख रह गई दंग! | Husband Wife Body found from different places in Etauza Lucknow | Patrika News
लखनऊ

पेड़ से लटक रही थी पति की लाश, घर पहुंची पुलिस पत्नी का हाल देख रह गई दंग!

घर से तीन सौ मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला पति का शव, मृतक के घर पर पहुंच सभी रह गए दंग।

लखनऊSep 11, 2017 / 08:47 pm

Dhirendra Singh

Husband Wife Body

Husband Wife Murder

लखनऊ. राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली। इसके बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी को पेड़ से उतार कर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद युवक की पहचान होने पर पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची। यहां पुलिस मृतक की पत्नी का हाल देखकर सन्न रह गई। पुलिस ने पाया कि उसकी पत्नी की लाश भी घर में बिस्तर पर पड़ी हुई है।

पुलिस के मुताबिक लालपुर गांव के रहने वाले शिवराम रावत के बेटे गोविन्‍द (25) की शादी करीब तीन साल पहले सीतापुर जिले के अटरिया के रहने वाले रामदीन की बेटी पुत्री रेनू (22) से हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी नंदनी है। लालपुर गांव स्थित घर में एक कमरे में गोविंद का परिवार रहता था। वहीं अन्य हिस्से में माता-पिता और भाई रहत रहे हैं। सोमवार सुबह एक राहगीर ने घर से करीब तीन सौ मीटर दूर एक युवक की लाश साड़ी के फंदें में पेड़ से लटकती हुई देखी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस तफ्तीश में पता चला कि वह लाश गोविन्‍द की है। इसके बाद पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां देखा कि उसकी पत्नी रेनू की लाश भी कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक रेनू के चेहरे पर चोट के निशान नज़र आ रहे थे। पुलिस प्रारम्भिक जांच में इसे घरेलू हिंसा के बाद उठाए गए कदम का हिस्सा बता रही है। वहीं पुलिस को पता चला है कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था। इसको लेकर काफी दिन से मनमुटाव भी चल रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं लड़की के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Home / Lucknow / पेड़ से लटक रही थी पति की लाश, घर पहुंची पुलिस पत्नी का हाल देख रह गई दंग!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो