IMD Rainfall Alert: यूपी में अगले 36 घंटों तक होगी बारिश, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊPublished: Jun 02, 2023 09:45:37 pm
IMD Rainfall Alert, Weather Update, Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटों तक तेज हवा के साथ बारिश की आंशका जताई जा रही है। ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।


IMD Rainfall Alert, Weather Update, Heavy Rain
IMD Rainfall Alert, Weather Update, Heavy Rain: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो, कभी तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने बड़ी अपड़ेट दी है। IMD के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और उससे सटे इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ अगले 36 धंटों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ चिलचिलाती धूप से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।