scriptभीषण गर्मी से जला हिंदुस्तान, पारा पहुंचा 48 पार, हीट स्ट्रोक से 12 की मौत | increase in temperature and number of deaths due to heat stroke | Patrika News
लखनऊ

भीषण गर्मी से जला हिंदुस्तान, पारा पहुंचा 48 पार, हीट स्ट्रोक से 12 की मौत

– देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप
– नोएडा में 2, लखनऊ में 4, केरल एक्सप्रेस में 3 और एक अन्य ट्रेन में एक की मौत
– हीट स्ट्रोक से हुई सभी की मौत

लखनऊJun 11, 2019 / 02:26 pm

Karishma Lalwani

summer

भीषण गर्मी से जला हिंदुस्तान, पारा पहुंचा 48 पार, हीट स्ट्रोक से 12 की मौत

लखनऊ. देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। विभिन्न स्थानों पर गर्मी ने पिछले कुछ सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बांदा रहा जहां का अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि मची हुई है। यह तपती और जला देने वाली गर्मी लोगों की जान तक लेने पर उतारू हो गई है। केरल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पांच यात्रियों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ी। इसमें से तीन की मौत हो गई जबकि दो बेहोश हो गए। एक अन्य ट्रेन में गर्मी से एक और व्यक्ति की जान चली गई। नोएडा में भी गर्मी लगने से दो की मौत हो गई। लखनऊ में चार और कानपुर में दो की मौत हो गई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि जून के अंतिम दिनों में मानसून दस्तक देगा। वहीं इस बीच गर्मी से राहत नहीं मिलेगी बल्कि गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, बीच-बीच में छुटपुट बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।
जेपी गुप्ता ने कहा कि मानसून का स्तर पिछले तीन चार सालों में गिर गया है। इसका कारण उन्होंने बताया कि अरब सागर से उठने वाली हवाएं भारत के तटीय प्रदेशों पर पहुंचती हैं, तो पश्चिमी घाट से टकराकर पश्चिमी तटीय भागों में तेज बारिश करती है। यही कारण है कि मुंबई जैसे तटीय शहरों में बहुत तेज और लगातार बारिश होती है। लेकिन इन घाटों को पार करने के बाद जब ये मानसूनी हवाएं नीचे उतरती हैं तो इनका तापमान बढ़ जाता है और ये शुष्क होने लगती हैं।
summer
ग्रीष्म गर्मी की चपेट में भारत

भारत के कई शहर ग्रीष्म गर्मी की चपेट में हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार का तापमान तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह रविवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। हमीरपुर, वाराणसी, उरई, अलीगढ़ और आगरा में तापमान 45 डिग्री पार रहा। राजस्थान सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 50.3 दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी से लोगों की जान जान जा रही है। स्वास्थ्य वभाग ने गर्मी से मौतों पर अलर्ट जारी किया है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज, खीरा, नारियल पानी, संतरा आदि खाने की भी सलाह दी गई है।
चार यात्रियों की मौत

केरला एक्सप्रेस ट्रेन निजामुद्दी ने त्रिवेंद्रम जा रही थी। इनकी तबियत आगरा कैंट स्टेशन पर खराब हुई थी। वहीं आगरा से निकलने के बाद यह ट्रेन रास्ते भर में रुक-रुक कर चल रही थी। तेज धूप की चपेट में आने से चार की तबियत बिगड़ गई। ट्रेन यात्रियों की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। इनकी मौत का कारण गर्मी से होने वाली उल्टी-दस्त बताया जा रहा है। एक अन्य ट्रेन में एक की मौत हो गई। नेएडा में लू के थपेड़ों से झुलसे दो की मौत हो गई। लखनऊ में ब्लू वर्ल्ड वॉटर पार्क में गर्मी से निजात पाने के लिए पहुंचे एक व्यापारी आमिर अब्बास की मौत हो गई। इसके अलावा लखनऊ में ही 45 वर्षीय युवक सड़क किनारे गश खाकर बेहोश हो गया। पुलिस उसे हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने इनकी मौत का कारण हीट स्ट्रोक बताया। कानपुर में भी दो की मौत हो गई।
summer
बलरामपुर में पानी का संकट

भीषण गर्मी में बलरामपुर का एक तिहाई इलाका पानी की विकराल समस्या से जूझ रहा है। यहां पर बने जलाशय में जल संग्रहण क्षमता कम होने से पानी की अतिरिक्त कमी महसूस होती है। वहीं पहाड़ी नालों की सफाई न होने से नेपाल से आने वाला पानी बिखर जाता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ होती है। जबकि ऊपरी इलाके सूखे ही रह जाते हैं।
summer
गर्मी से पशु भी बेहाल

प्रचंड गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी पड़ रहा है। गर्मी के लागातार तल्ख हो रहे तेवर आफत बनते जा रहे हैं। लू के थपेड़े पशु पक्षियों के लिए भी परेशानी बन गए हैं। इसका कारण है तालाब पोखरों का सूखना। प्रशासनिक स्तर पर भी उनके लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है। खुले में घूमने वाले आवार छुट्टा जानवरों के पास पेड़ के नीचे आश्रय लेने के अलावा और कोई स्थल नहीं बचता। दूसरी ओर बिजली की कटौती ने भी परेशानी बढ़यी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 तक बिजली कटौती गर्मी की परेशानी को बढ़ावा देती है। कहीं विद्युत तार टूट कर गिर रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। यही नहीं विद्युत सब स्टेशनों तक पर आग लगने की आये दिन घटनाएं हो रही हैं। इन सबके चलते भी विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। इसका खामियाजा भी भीषण गर्मी में लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Home / Lucknow / भीषण गर्मी से जला हिंदुस्तान, पारा पहुंचा 48 पार, हीट स्ट्रोक से 12 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो