कोरोना काल में भी सरकार ने खादी को विभिन्न परियोजनाओं से जोड़कर रोजगार के कई अवसर प्रदान किए। यूपी में बीते तीन महीनों में खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने 75 जिलों में 185 परियोजनाओं को सात सौ छियासी लाख रुपए की अनुदान राशि दी है। इससे यूपी के 1480 लोगों को रोजगार मिल सका है। खादी को बेहतर मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार खादी एवं अन्य छोटे उद्योगों के लिए उत्तम बाजार स्थापित कर रही है। खादी के प्रति अब लोगों की रुचि बढ़ रही है। इस वजह से लखनऊ, बुलंदशहर, हापुड़, फतेहपुर, बाराबंकी, औरैया, हरदोई, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, चंदौली, शामली, प्रतापगढ़ में उद्योग बढ़े। साथ ही युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलना शुरू हुए।