scriptराजधानी में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू, यहां देखें देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी की तरक्की | indian international science festival 2018 Start from 5 to 8 october | Patrika News
लखनऊ

राजधानी में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू, यहां देखें देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी की तरक्की

आज से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो रहा है। आइआइएसएफ 2018 के अंतर्गत मेगा साइंस, टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।

लखनऊOct 05, 2018 / 02:42 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

राजधानी में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू, यहां देखें देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी की तरक्की

लखनऊ. आज से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में Science Festival शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सुबह दस बजे करेंगे। एक्सपो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इसे निःशुल्क देखा जा सकेगा। तीन दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी तरक्की की है, इसकी झलक अब आप भी देख सकेंगे। आइआइएसएफ 2018 के अंतर्गत मेगा साइंस, टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्री एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में भारत सरकार के सभी वैज्ञानिक संस्थान अपनी-अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों को जनता के सामने प्रदर्शित करेंगे।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र

एक्सपो का मुख्य आकर्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), परमाणु ऊर्जा विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICSR) आदि द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी होंगी। डीआरडीओ द्वारा विकसित ब्रह्मोस, पिनाक रॉकेट लांचर , वारफेयर टैंक एवं इसरो द्वारा विकसित गगनयान, चंद्रयान, पीएसएलवी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होंगे।

महोत्सव में होगा हेल्थ कॉन्क्लेव

इस महोत्सव में महिलाओं एवं बच्चों का खास ध्यान रखा जाएगा। महोत्सव में एक हेल्थ कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम छह बजे करेंगे। महिलाएं और बच्चे स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। कुपोषण, विटामिन, आयरन की कमी, स्वच्छता सुविधाओं की कमी और दूषित पेयजल सेहत खराब कर रहा है। वहीं जादू टोना, काला जादू और आधुनिक चिकित्सा के प्रति गलत अवधारणाएं भी बड़ी बाधा हैं। प्रदर्शनी में विशिष्ट स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य चर्चा और महिला एवं शिशु से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 25 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी आमजन के लिए हर रोज सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुली रहेगी।

 

केंद्रीय मंत्रियों और CM समेत 39 को राज्य अतिथि का दर्जा


आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व मंत्रियों सहित कुल 39 विशिष्ट मेहमानों को विज्ञान महोत्सव में स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। सभी वीआइपी की सुरक्षा और ठहरने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पांच से आठ अक्टूबर तक हो रहे विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रपति छह अक्टूबर को आएंगे। शनिवार को शाम करीब सवा चार बजे विशेष विमान से राष्ट्रपति अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे मुख्य कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब डेढ़ घंटे वहां रहने के बाद राष्ट्रपति साढ़े छह बजे के करीब वहां से प्रस्थान करेंगे। महोत्सव में करीब एक दर्जन राज्यों के सीएम के अलावा कई राज्यों के मंत्री और अधिकारी व वैज्ञानिक भाग लेंगे।

Home / Lucknow / राजधानी में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव शुरू, यहां देखें देश ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी की तरक्की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो